Khelo India Samvad : काशी विद्यापीठ में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में पीएम मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण हुआ। हंसराज विश्वकर्मा ने खेलों को विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।
Khelo India Samvad : विकसित भारत के निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका : हंसराज विश्वकर्मा
Khelo India Samvad : मानवीय गुणों के विकास में खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी
Khelo India Samvad : काशी विद्यापीठ में ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात, पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन
Khelo India Samvad : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात, पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं माई भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष संबोधन का गांधी अध्ययन पीठ सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, एनएसएस स्वयंसेवकों और अन्य उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
Khelo India Samvad : प्रधानमंत्री ने दिया ‘जो खेले, वो खिले’ का संदेश
कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण हुआ। प्रधानमंत्री ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस की अग्रिम बधाई दी और युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने ‘जो खेले, वो खिले’ की भावना को आगे बढ़ाते हुए खेलों को स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
Khelo India Samvad : प्रधानमंत्री ने विभिन्न पैरा एथलीटों के योगदान और उनकी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में खेलों के प्रति लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा स्क्रीन-केंद्रित जीवनशैली के स्थान पर खेल, व्यायाम और फिटनेस को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मेजर ध्यानचंद की खेल उपलब्धियों और भारतीय खेल जगत में उनके योगदान को भी याद किया गया। विद्यार्थियों को खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
Khelo India Samvad : विकसित भारत के लिए खेलों को बताया महत्वपूर्ण माध्यम
कार्यक्रम के दूसरे चरण में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करते हैं। ऐसे गुण राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों के साथ जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
Khelo India Samvad : खेलों से विकसित होते हैं मानवीय मूल्य : कुलपति
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि मानवीय गुणों के विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल व्यक्ति को अनुशासन और टीम भावना के साथ-साथ परिश्रम, धैर्य, सहयोग और नेतृत्व का महत्व सिखाते हैं।
Khelo India Samvad : कुलपति ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को केवल कौशल आधारित शिक्षा देने के बजाय उन्हें मानवीय मूल्यों से युक्त समग्र शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
Khelo India Samvad : प्रो. त्यागी ने काशी विद्यापीठ की खेल उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के माध्यम से संस्थान और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि काशी विद्यापीठ के विद्यार्थी राष्ट्र के विकास में और अधिक योगदान देने के लिए तैयार हैं।
Khelo India Samvad : पूनम यादव ने साझा किया संघर्ष और अनुभव
कार्यक्रम में यूथ आइकन एवं अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन खिलाड़ी पूनम यादव ने भी सहभागिता की। उन्होंने अपने खेल जीवन के संघर्षों और अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने तथा कठिन परिस्थितियों में भी हार न मानने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना विकसित करने का माध्यम भी है।
Khelo India Samvad : माई भारत पोर्टल पर विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराया। उपस्थित विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों को नशामुक्त भारत तथा विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प एवं प्रतिज्ञा भी दिलाई गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करने, फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
Khelo India Samvad : कार्यक्रम का संचालन सृजन चतुर्वेदी एवं डॉ. हंसराज ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्रो. सुधीर शुक्ला, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, कुलानुशासक डॉ. अम्बरीश राय, निदेशक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह, प्रो. राजेश कुमार मिश्रा, प्रो. नलिनी श्याम कामिल, प्रो. राकेश त्रिपाठी, प्रो. सुरेंद्र राम, प्रो. आनंद चौधरी, प्रो. अखिलेश यादव, प्रो. रमाकांत, प्रो. अनीता, प्रो. वंदना, प्रो. राजीव, प्रो. राजेश पाल, एनसीसी कमांडेंट डॉ. आयुष कुमार, डॉ. प्रभा शंकर मिश्र, डॉ. शशि प्रकाश, डॉ. अम्बुज मिश्रा, दिनेश कुमार, ध्यानेंद्र कुमार, डॉ. राम प्रकाश सिंह यादव, डॉ. महेश कुमार, डॉ. रमेश कुमार प्रजापति सहित विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।