Ayush Minister Dayashankar Mishra : सावन के पावन अवसर पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने वाराणसी के सिगरा और मैदागिन में आयोजित भंडारे व कांवरिया सेवा शिविर में शामिल होकर श्रद्धालुओं और कांवरियों के बीच प्रसाद एवं भोजन वितरित किया।
Ayush Minister Dayashankar Mishra : सावन में काशी में भक्ति और सेवा का संगम, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने दो भंडारों में किया प्रसाद वितरण
Ayush Minister Dayashankar Mishra : वाराणसी। सावन के पावन अवसर पर धर्मनगरी काशी में भक्ति के साथ सेवा और समर्पण की भावना देखने को मिली। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सिगरा स्थित संपूर्णानंद कॉलोनी और मैदागिन स्थित कांवरिया सेवा शिविर में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं, शिवभक्तों और कांवरियों के बीच प्रसाद एवं भोजन वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता की।
Ayush Minister Dayashankar Mishra : सिगरा की संपूर्णानंद कॉलोनी में भंडारे में हुए शामिल
सावन के सोमवार के अवसर पर सिगरा स्थित संपूर्णानंद कॉलोनी में स्थानीय निवासियों की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कॉलोनीवासियों ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने उपस्थित गणमान्य लोगों और आयोजकों के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।
Ayush Minister Dayashankar Mishra : मैदागिन कांवरिया सेवा शिविर में कांवरियों को कराया भोजन
इसके बाद डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ मैदागिन स्थित निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर पहुंचे। यह शिविर त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन, हिन्दू युवा वाहिनी, क्षत्रिय स्वर्णकार युवक समाज एवं महिला समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। मंत्री ने शिविर में पहुंचकर कांवरियों और शिवभक्तों के बीच भोजन वितरित किया तथा सेवा कार्य में सहभागिता की। शिविर में कांवरियों की सुविधा के लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था की गई थी।
Ayush Minister Dayashankar Mishra : ‘सावन में सेवा ही सबसे बड़ा शिव पूजन’
इस अवसर पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि “सावन में सेवा ही सबसे बड़ा शिव पूजन है। काशी की यह परंपरा है कि यहां हर सोमवार को भंडारा और सेवा शिविर लगते हैं। मैं सभी आयोजकों को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद देता हूं।” उन्होंने कहा कि काशी की पहचान केवल आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं से ही नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और अतिथि सत्कार की भावना से भी है। सावन में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु और कांवरिया काशी पहुंचते हैं। ऐसे में उनके लिए सेवा शिविर लगाना काशी की पुरानी परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
Ayush Minister Dayashankar Mishra : सेवा भावना काशी की विशेष पहचान
जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि सावन के सोमवार पर मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सिगरा और मैदागिन दोनों स्थानों पर पहुंचकर भंडारे में प्रसाद वितरण किया। उन्होंने कहा कि मंत्री ने काशी की धार्मिक परंपराओं के साथ सेवा भावना को भी महत्वपूर्ण बताया। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों और सहयोगियों ने मंत्री का स्वागत किया तथा सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
Ayush Minister Dayashankar Mishra : कार्यक्रम को सफल बनाने में अम्बरीश सिंह भोला, रुद्र प्रताप पाण्डेय, गौरव राठी, सचिन आहूजा, दिनेश अग्रहरि, सुशील सेठ, रवि सेठ, ऋषभ आहूजा, रामबाबू प्रजापति, विशाल विश्वकर्मा, राकेश यादव सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।