Guest Faculty Recruitment MGKVP 2026 : काशी विद्यापीठ में अतिथि अध्यापक भर्ती 2026, 1 से 3 सितंबर तक वॉक-इन इंटरव्यू

Guest Faculty Recruitment MGKVP 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि अध्यापकों की नियुक्ति होगी। 1 से 3 सितंबर तक सुबह 11 बजे वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित होंगे।

Guest Faculty Recruitment MGKVP 2026 : काशी विद्यापीठ में अतिथि अध्यापकों की नियुक्ति के लिए वॉक-इन इंटरव्यू, 1 से 3 सितंबर तक होंगे साक्षात्कार

Guest Faculty Recruitment MGKVP 2026 :वाराणसी, 22 अगस्त। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मुख्य परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्यापन कार्य के लिए अतिथि अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने वॉक-इन-साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

Guest Faculty Recruitment MGKVP 2026 : विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान और जन्तु विज्ञान में एक-एक अतिथि अध्यापक के पद पर नियुक्ति की जानी है। वहीं संस्कृत विषय में दो अतिथि अध्यापकों की आवश्यकता है। इसके अलावा एमटीटीएम तथा बीएससी इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी ऑपरेशन के लिए एक पद और बीएसडब्ल्यू/एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रमों के लिए भी एक अतिथि अध्यापक का चयन किया जाएगा।

Guest Faculty Recruitment MGKVP 2026 :एक से तीन सितंबर तक होंगे साक्षात्कार

अतिथि अध्यापकों की नियुक्ति के लिए वॉक-इन-साक्षात्कार 1 सितंबर से 3 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे। सभी साक्षात्कार राधाकृष्ण समिति कक्ष में होंगे।

साक्षात्कार का कार्यक्रम विषयवार इस प्रकार निर्धारित किया गया है—

1 सितंबर: भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और रसायन विज्ञान।

2 सितंबर: जन्तु विज्ञान, संस्कृत और एमटीटीएम।

3 सितंबर: बीएससी इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी तथा बीएसडब्ल्यू/एमएसडब्ल्यू।

अभ्यर्थियों को अपने विषय से संबंधित निर्धारित तिथि को ही साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होना होगा।

Guest Faculty Recruitment MGKVP 2026 :यूजीसी नियमों के अनुसार होनी चाहिए योग्यता

विश्वविद्यालय के अनुसार अतिथि अध्यापक पद के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 तथा यूजीसी रेगुलेशन-2018 के प्रावधानों के अनुसार होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर उसके साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण-पत्र भी साथ लेकर उपस्थित होना अनिवार्य होगा, ताकि दस्तावेजों का सत्यापन किया जा सके।

Guest Faculty Recruitment MGKVP 2026 : आवेदन के साथ 500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट अनिवार्य

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के साथ 500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट जमा करना होगा। बैंक ड्राफ्ट किसी राष्ट्रीयकृत बैंक से वित्त अधिकारी, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के नाम से बनाया जाना चाहिए और यह ‘वाराणसी’ में देय होना चाहिए।

Guest Faculty Recruitment MGKVP 2026 : सेवानिवृत्त शिक्षक भी कर सकेंगे आवेदन

विश्वविद्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार सेवानिवृत्त अध्यापक भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, सेवानिवृत्त अध्यापकों को वॉक-इन-साक्षात्कार में शामिल होने से छूट दी गई है। नियुक्ति से संबंधित अन्य शर्तें और पात्रता विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार लागू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर समय से पहुंचकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *