MGKVP Hostel Admission 2026 : काशी विद्यापीठ छात्रावास आवेदन 2026- शोधार्थी और नवप्रवेशी 25 अगस्त तक करें आवेदन

MGKVP Hostel Admission 2026 : काशी विद्यापीठ में शोधार्थी और नवप्रवेशी विद्यार्थी छात्रावास के लिए 25 अगस्त 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें छात्रावास, मेस शुल्क और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी।

MGKVP Hostel Admission 2026 : काशी विद्यापीठ में छात्रावास के लिए 25 अगस्त तक करें आवेदन, शोधार्थी व नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया

MGKVP Hostel Admission 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के आदेशानुसार शोधार्थी एवं नव प्रवेशी विद्यार्थी 25 अगस्त 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि तक संबंधित छात्रावास के गृहपति अथवा गृहस्वामिनी कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने को कहा है।

MGKVP Hostel Admission 2026 : शोधार्थियों के लिए डॉ. सम्पूर्णानन्द शोध छात्रावास

मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जिन शोधार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से पंजीकरण संख्या प्राप्त हो चुकी है, वे छात्रावास के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक शोधार्थियों को डॉ. सम्पूर्णानन्द शोध छात्रावास के लिए निर्धारित आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर उसे ऑफलाइन संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।

MGKVP Hostel Admission 2026 : नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग छात्रावास

नव प्रवेशी स्नातक विद्यार्थियों के लिए आचार्य नरेन्द्र देव छात्रावास तथा जे.के. महिला छात्रावास के ब्लॉक-सी में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वहीं नव प्रवेशी स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास तथा जे.के. महिला छात्रावास के ब्लॉक-ए और बी में आवेदन किया जा सकता है।

MGKVP Hostel Admission 2026 : सभी इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से छात्रावास आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे निर्धारित प्रारूप में भरकर 25 अगस्त तक संबंधित गृहपति/गृहस्वामिनी कार्यालय में हार्ड कॉपी के रूप में जमा करेंगे।

MGKVP Hostel Admission 2026 : छात्रावास नियमावली का पालन अनिवार्य

मुख्य गृहपति ने बताया कि छात्रावास के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से छात्रावास नियमावली भी डाउनलोड करनी होगी। नियमावली के अनुसार उसे 10 रुपये के एफिडेविड अथवा ई-स्टाम्प पेपर पर तैयार कराना होगा। इसके बाद नियमावली और छात्रावास आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित कार्यालय में जमा करनी होगी।

MGKVP Hostel Admission 2026 : आवेदन के साथ ये दस्तावेज जरूरी

छात्रावास आवेदन पत्र के साथ विद्यार्थियों को आवश्यक अभिलेख भी जमा करने होंगे। इनमें—

सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र

सत्र 2026-27 की प्रवेश शुल्क रसीद

जाति प्रमाण पत्र

निवास प्रमाण पत्र

माता-पिता का आधार कार्ड

विद्यार्थी का आधार कार्ड

चार पासपोर्ट साइज फोटो

शामिल हैं।

MGKVP Hostel Admission 2026 : डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अभिलेखों में से किसी भी दस्तावेज के संलग्न नहीं होने पर आवेदन पत्र निरस्त माना जाएगा। इसलिए विद्यार्थियों को आवेदन जमा करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लेने की सलाह दी गई है।

MGKVP Hostel Admission 2026 : मेस और छात्रावास शुल्क एक साथ जमा करना होगा

मुख्य गृहपति ने बताया कि छात्रावास में कक्ष आवंटन के लिए मेस शुल्क और छात्रावास शुल्क एक साथ जमा करना अनिवार्य होगा। मेस संचालन प्रक्रिया के तहत निर्धारित शुल्क के अनुसार विद्यार्थियों को मेस शुल्क 3,030 रुपये प्रतिमाह की दर से तीन माह के लिए कुल 9,090 रुपये जमा करने होंगे।

MGKVP Hostel Admission 2026 : इसके अतिरिक्त छात्रावास शुल्क 7,000 रुपये प्रति सत्र निर्धारित है। इस प्रकार कक्ष आवंटन के लिए मेस शुल्क और छात्रावास शुल्क को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार एक साथ जमा करना होगा। शुल्क जमा होने के बाद ही विद्यार्थियों को छात्रावास में कक्ष आवंटित किया जाएगा।

MGKVP Hostel Admission 2026 : मुख्य गृहपति ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से आवेदन पत्र एवं सभी आवश्यक अभिलेख संबंधित कार्यालय में जमा कर दें, ताकि छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *