Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : काशी विद्यापीठ में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत छात्रों को ध्वज संहिता, राष्ट्रध्वज के सम्मान और तिरंगा फहराने की सही विधि की जानकारी दी गई।
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : काशी विद्यापीठ में हर घर तिरंगा अभियान-2026, छात्रों को सिखाई गई ध्वज संहिता और तिरंगा फहराने की सही विधि
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत बुधवार को राष्ट्रध्वज के सम्मान, ध्वज संहिता और तिरंगा फहराने की सही विधि को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग तथा इतिहास विभाग में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रध्वज की गरिमा एवं निर्धारित नियमों की जानकारी दी गई।
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में हुई संगोष्ठी
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में ‘ध्वज संहिता एवं ध्वज फहराने का तरीका’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रभाशंकर मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्र की पहचान नहीं, बल्कि देश के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। राष्ट्रध्वज का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और इसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रगान की गरिमा और मर्यादा का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रगान के सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए और किसी भी परिस्थिति में उसका अनादर नहीं होना चाहिए।
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. मनोहर लाल ने विद्यार्थियों को राष्ट्रध्वज के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज वीरता, संपन्नता, स्वाभिमान और शांति का प्रतीक है। तिरंगे के मध्य स्थित अशोक चक्र हमें निरंतर आगे बढ़ने तथा एकजुट होकर रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि देशवासी चाहे कहीं भी रहें, उन्हें राष्ट्रध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखना चाहिए।
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : डॉ. मनोहर लाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि झंडा केवल फैशन का विषय नहीं, बल्कि पैशन और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों से स्वयं राष्ट्रध्वज की गरिमा के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने का आह्वान किया।
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : डॉ. अजय वर्मा ने ध्वज के विभिन्न आकारों और उनके उपयोग से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशेष अवसरों पर निर्धारित नियमों के अनुसार अलग-अलग आकार के ध्वज का उपयोग किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को ध्वज संहिता के प्रावधानों की जानकारी देते हुए राष्ट्रध्वज की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया।
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : डॉ. सरिता राव ने कहा कि राष्ट्रध्वज की स्वच्छता और गरिमा का ध्यान रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। तिरंगे को सम्मानपूर्वक रखने और उसके साथ निर्धारित नियमों का पालन करने के लिए उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक किया।
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : कार्यक्रम के दौरान बीए मास कम्युनिकेशन तृतीय सेमेस्टर के छात्र आशीष और राघव ने राष्ट्रध्वज को रखने तथा झंडारोहण की सही विधि का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को व्यवहारिक रूप से बताया गया कि ध्वज को किस प्रकार सम्मानपूर्वक रखा और फहराया जाना चाहिए।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. शिवजी सिंह ने किया। संचालन खुशबू सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. चन्द्रशील पाण्डेय ने दिया। इस अवसर पर शिवांग, श्रवण, मानवेन्द्र, समर प्रताप सिंह, कशिश, सानिया, रीमा, शुभांगी, दिलकशा, अमित सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : इतिहास विभाग में भी दिलाई गई राष्ट्रध्वज सम्मान की शपथ
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के इतिहास विभाग में भी हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद शंकर चौधरी ने की। उन्होंने सभी शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों से राष्ट्र एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति सजग रहने का आग्रह किया। उन्होंने ध्वजारोहण से जुड़े सही नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रध्वज देश की एकता और गौरव का प्रतीक है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को ध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखने के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए।
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ-साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की सामूहिक पहचान और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है।
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : डॉ. अंजु सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं को तिरंगे के सम्मान, एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को व्यवहार में उतारने के लिए प्रेरित किया गया।
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : इस अवसर पर प्रो. जया कुमारी आर्यन, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. गोपाल यादव, डॉ. शैलेश, डॉ. सारिका गौतम, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. अंजू सिंह, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. प्रिया श्रीवास्तव सहित विभाग के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।