Rotary Club Varanasi North : रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ ने मनाया 36वां स्थापना दिवस, पूर्व अध्यक्षों का हुआ सम्मान

Rotary Club Varanasi North : रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ ने रोहनिया के लेमन ट्री होटल में 36वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। पूर्व अध्यक्षों का सम्मान और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Rotary Club Varanasi North : वाराणसी। रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ ने रोहनिया स्थित लेमन ट्री होटल में अपना 36वां स्थापना दिवस समारोह उत्साह और भव्यता के साथ मनाया। समारोह में क्लब की स्थापना से अब तक की उपलब्धियों और सेवा कार्यों को याद किया गया। इस दौरान क्लब के पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित करने के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

Rotary Club Varanasi North : कार्यक्रम की शुरुआत एनएन दुबे द्वारा वर्तमान सत्र के अध्यक्ष अशोक सुल्तानिया को रोटरी कॉलर पहनाकर की गई। इसके बाद अध्यक्ष ने कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा की। मंच पर उपस्थित अतिथियों और क्लब के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया।

Rotary Club Varanasi North : समारोह में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष पूनम गुलाटी, सह मंडल अध्यक्ष अविनाश मेहरोत्रा, पूर्व मंडल अध्यक्षों एवं सह मंडल अध्यक्षों सहित अन्य अतिथियों का अध्यक्ष अशोक सुल्तानिया ने अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।

Rotary Club Varanasi North : क्लब की 36 वर्षों की यात्रा को किया याद

क्लब के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल ने रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने क्लब द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यों, उपलब्धियों और क्लब के सामने आए उतार-चढ़ाव की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि 36 वर्षों की यात्रा में क्लब ने सेवा, सामाजिक सरोकार और जनहित के कार्यों को निरंतर प्राथमिकता दी है।

Rotary Club Varanasi North : पूर्व अध्यक्षों को किया गया सम्मानित

समारोह में क्लब के पूर्व अध्यक्षों डॉ. संजीव शर्मा, गणेश अग्रवाल, डॉ. शिवजी गुप्ता, एनके द्विवेदी, अतुल जायसवाल, डॉ. अनिल कुमार राय, डॉ. नीलम गुप्ता, राजेश भार्गव, एनएन दुबे, इंद्रसेन सिंह, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सतीश जैन, डॉ. रोहित गुप्ता, डॉ. राकेश जायसवाल, रत्नेश जैन, नीरज अग्रवाल एवं रुचि भार्गव को सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके-अपने कार्यकाल में क्लब द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष बीडी गुजराती, हरि मोहन सहाय, संजय अग्रवाल तथा एजी प्रशांत नागर और क्लब के सह मंडल अध्यक्ष एवं डीजीआरएच संजय गुप्ता ने भी सभा को संबोधित किया। सभी अतिथियों का वरिष्ठ सदस्य सीके त्रिवेदी और सचिव डॉ. राकेश जायसवाल ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान किया।

Rotary Club Varanasi North : सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

सम्मान समारोह के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के पूर्व अध्यक्षों ने नृत्य की प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। क्लब के अन्य सदस्यों ने भी गायन और नृत्य की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। सदस्यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए समारोह में चार चांद लगा दिए।

Rotary Club Varanasi North : कार्यक्रम का संचालन रोली अग्रवाल और अतुल भालोटिया ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में दीपक माहेश्वरी, सपना खंडेलवाल, वर्षा श्रीवास्तव, हर्ष अग्रवाल, वंदना गुप्ता, डॉ. डॉली श्रीवास्तव, सुभाष जैन, अरविंद जायसवाल, डॉ. अनूप मिश्र, जगदीश राय, डॉ. राजीव शुक्ला, मनीष अग्रवाल, डॉ. राकेश मोहन, चित्रा मिश्र, राकेश रस्तोगी, सीमा शुक्ला, स्वाति अग्रवाल, वंदना जायसवाल, संजीव बोस, विनोद गुप्ता, एसके अग्रवाल, राधा अग्रवाल, शिवि राय, डॉ. मोनिशा सिंह सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में क्लब के निर्वाचित अध्यक्ष विजय केसरी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *