Dayashankar Mishra Dayalu : ट्रॉली पर पहुंचे असहाय मरीज की मंत्री दयाशंकर मिश्र ने ली सुध, इलाज के दिए निर्देश

Dayashankar Mishra Dayalu : वाराणसी में ट्रॉली पर पहुंचे असहाय मरीज विजय केसरी की आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सुध ली। तत्काल इलाज, आयुष्मान कार्ड और आर्थिक सहायता के निर्देश दिए।

Dayashankar Mishra Dayalu : ट्रॉली पर पहुंचे असहाय मरीज की मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने ली सुध, तत्काल इलाज और आर्थिक मदद के दिए निर्देश

Dayashankar Mishra Dayalu : वाराणसी। प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने अपने आवास पर ट्रॉली पर पहुंचे एक असहाय मरीज की सुध लेते हुए तत्काल इलाज और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री की इस पहल को मौके पर मौजूद लोगों ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल बताया।

Dayashankar Mishra Dayalu : जानकारी के अनुसार मछोदरी, वाराणसी निवासी करीब 40 वर्षीय विजय केसरी लंबे समय से बिना घर के सड़क पर रहने को मजबूर हैं। कुछ समय पहले पेड़ गिरने की घटना में उनकी कमर की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद उनके पैरों में पैरालिसिस की समस्या हो गई। इलाज और आर्थिक संसाधनों के अभाव में वह बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे थे।

Dayashankar Mishra Dayalu : विजय केसरी ट्रॉली पर लेटकर अपने साथी अवधेश केसरी के साथ मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के आवास पर पहुंचे। मरीज की स्थिति देखकर मंत्री ने तत्काल उसकी पूरी जानकारी ली और उसके इलाज के लिए संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत की।

Dayashankar Mishra Dayalu : मंत्री ने शिव प्रसाद गुप्ता अस्पताल और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के उच्च अधिकारियों से बात कर मरीज को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीज को उपचार के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उसकी स्थिति के अनुसार उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Dayashankar Mishra Dayalu : आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश

मंत्री डॉ. दयालु ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय को विजय केसरी का आयुष्मान कार्ड तत्काल बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्रता के अनुसार कार्ड बनने के बाद मरीज को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और इलाज के खर्च का बोझ कम होगा।

Dayashankar Mishra Dayalu : जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि मंत्री के निर्देश पर मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च स्तरीय उपचार के लिए रेफर किया गया है। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद पात्रता के अनुसार मरीज को योजना के तहत ₹5 लाख तक के कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

Dayashankar Mishra Dayalu : पुनर्वास और फिजियोथेरेपी में भी मदद

मंत्री ने मरीज के उपचार के साथ-साथ उसके पुनर्वास पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। आयुष विभाग की ओर से मरीज को पुनर्वास और फिजियोथेरेपी में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इसके अलावा जिला प्रशासन को ऐसे असहाय और बेसहारा लोगों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों तक समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

Dayashankar Mishra Dayalu : मरीज के साथी को भी आर्थिक सहयोग

मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने मरीज के साथ आए उनके साथी अवधेश केसरी को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। उन्होंने मरीज और उसके साथी को भरोसा दिलाया कि इलाज और अन्य जरूरी सहायता के लिए हर संभव मदद की जाएगी। 

Dayashankar Mishra Dayalu : इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि कोई गरीब व्यक्ति इलाज के अभाव में परेशान न हो। मंत्री की त्वरित पहल के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी संवेदनशीलता और तत्काल कार्रवाई की सराहना की।

Dayashankar Mishra Dayalu : इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी के अलावा संजय मिश्रा, सौरभ राय, सोम, सौरभ पाठक, करण सिंह, संतोष पटेल (बच्चा), प्रमोद राय, प्रवीण पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *