Sir Govardhan Ravidas 650th Jayanti : संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर सीर गोवर्धनपुर में 28 जुलाई को भव्य कलश एवं शोभायात्रा और 29 जुलाई को विशाल जनसभा आयोजित होगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Sir Govardhan Ravidas 650th Jayanti : सीर गोवर्धन में भक्तिमय माहौल बनाने के निर्देश, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा
Sir Govardhan Ravidas 650th Jayanti : वाराणसी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सीर गोवर्धनपुर में 28 और 29 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सोमवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल वाराणसी ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए आस्था, समरसता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने वाला ऐतिहासिक अवसर है।
Sir Govardhan Ravidas 650th Jayanti : समीक्षा बैठक में धर्मपाल सिंह ने कहा कि 28 जुलाई को आयोजित होने वाले माटी पूजन, कलश पूजन और भव्य कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय दिखाई देना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि कलश यात्रा के मार्ग पर श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाए तथा मार्ग को केले के खंभों, आम के पत्तों के तोरण और पारंपरिक सजावट से आकर्षक बनाया जाए, ताकि पूरा क्षेत्र धार्मिक उत्सव का स्वरूप प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा कि 29 जुलाई को होने वाली विशाल जनसभा की सफलता अनुशासित एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था पर निर्भर करेगी।
Sir Govardhan Ravidas 650th Jayanti : देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत और अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का समय से पहले पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम जितना अनुशासित और भव्य होगा, उसकी चर्चा पूरे देश में होगी और संत रविदास के समरसता के संदेश को व्यापक पहचान मिलेगी।
Sir Govardhan Ravidas 650th Jayanti : बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने व्यवस्था में लगे पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अनुभवी हैं और बड़े आयोजनों के सफल संचालन का अनुभव रखते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और आयोजन को ऐतिहासिक बनाएंगे।
Sir Govardhan Ravidas 650th Jayanti : बैठक की अध्यक्षता भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने किया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Sir Govardhan Ravidas 650th Jayanti : बैठक में प्रदेश मंत्री अनिल यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक टी. राम, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, अमरनाथ यादव, सुरेंद्र नारायण सिंह ओढ़े, राकेश शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरत्न राठी, विद्यासागर राय, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी, सुरेंद्र पटेल, उत्तम ओझा, अमित राय, संदीप सिंह मिंटू, नंदजी पांडेय, अशोक जाटव, संदीप केशरी, रजत जायसवाल, अमन सोनकर, पीयूष वर्धन, सुनीता सिंह, कुसुम पटेल, विनिता सिंह सहित आयोजन व्यवस्था से जुड़े अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।