Sant Ravidas 650th Jayanti : संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से वाराणसी की जन्मस्थली से भाजपा देशव्यापी अभियान शुरू करेगी। 27 राज्यों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलश पूजा, कलश यात्रा, जनसभा और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित होंगे।
Sant Ravidas 650th Jayanti : संत रविदास की 650वीं जयंती पर 29 जुलाई से वाराणसी से शुरू होगा देशव्यापी अभियान, 27 राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
Sant Ravidas 650th Jayanti : वाराणसी। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी देशभर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को संत रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से होगी। कार्यक्रम में देश के 27 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजन के अंतर्गत कलश पूजन, कलश यात्रा, जनसंपर्क अभियान और जनसभा सहित कई धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Sant Ravidas 650th Jayanti : इन कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में भाजपा के पदाधिकारियों और चुनिंदा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने की।
Sant Ravidas 650th Jayanti : 17 विभाग बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं
देशव्यापी आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा ने संपूर्ण व्यवस्था को दो भागों में विभाजित करते हुए 17 अलग-अलग विभागों का गठन किया है। इन विभागों की जिम्मेदारी अनुभवी और चयनित कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। बैठक में सभी विभागों के कार्यों और दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि आयोजन की प्रत्येक व्यवस्था समयबद्ध ढंग से पूरी की जा सके।
Sant Ravidas 650th Jayanti : समरसता और समानता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा
भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि संत रविदास महाराज ने लगभग 650 वर्ष पूर्व समाज को समरसता, समानता और भेदभाव रहित जीवन का संदेश दिया था। उनके विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संत रविदास के विचारों और संदेशों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लेकर यह अभियान चला रही है।
Sant Ravidas 650th Jayanti : भाजपा वैचारिक आंदोलन भी है : अशोक चौरसिया
भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला वैचारिक आंदोलन भी है। पार्टी सामाजिक न्याय, समरसता, एकता और समावेशिता को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 28 और 29 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
Sant Ravidas 650th Jayanti : कलश यात्रा और जनसभा की तैयारियों पर हुआ मंथन
बैठक में संत रविदास महाराज की जन्मस्थली से निकलने वाली कलश यात्रा, कलश पूजन, जनसभा तथा जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही वाराणसी शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों, जन्मस्थली परिसर और सभास्थल की साज-सज्जा की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि संत रविदास महाराज के पूजित कलशों को देश के 27 राज्यों में भेजा जाएगा, जिससे जयंती समारोह राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ आयोजित किए जा सकें।
Sant Ravidas 650th Jayanti : बैठक में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
बैठक का संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री अनिल यादव, सुरेंद्र नारायण सिंह ओढ़े, अमरनाथ यादव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, नवीन कपूर, संतोष सोलापुरकर, अमित राय, संजय सोनकर, अशोक पटेल, सुरेंद्र पटेल, आलोक श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, जेपी दुबे, आत्मा विश्वेश्वर, अभिषेक मिश्रा, मधुकर चित्रांश, अरविंद पटेल, विजय गुप्ता, अरविंद पांडेय, अशोक जाटव, हरि केशरी, विनय मोर्या, चंद्रशेखर उपाध्याय, शैलेष पांडेय, संदीप सिंह मिंटू, संदीप केशरी, अजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।