Varanasi BJP Booth President Conference: धर्मपाल सिंह बोले- बूथ अध्यक्ष ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

Varanasi BJP Booth President Conference: वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा में आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने 353 बूथ अध्यक्षों का सत्यापन किया। उन्होंने बूथ सशक्तीकरण, संगठन विस्तार और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर देते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं।

Varanasi BJP Booth President Conference: बूथ अध्यक्ष ही भाजपा संगठन की असली ताकत, 2027 चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : धर्मपाल सिंह

Varanasi BJP Booth President Conference: वाराणसी, 22 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए बुधवार को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए। इसी क्रम में काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों पर भी सम्मेलन संपन्न हुए। शहर दक्षिणी विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित किया गया, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी 353 बूथ अध्यक्षों ने भागीदारी की।

Varanasi BJP Booth President Conference: सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सभी बूथ अध्यक्षों का बूथवार सत्यापन कर संगठन की जमीनी स्थिति की समीक्षा की। सम्मेलन में प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के लिए विधानसभा संख्या, बूथ क्रमांक और नाम अंकित कर व्यवस्थित बैठक व्यवस्था की गई, जिससे संगठनात्मक अनुशासन और बूथ आधारित कार्य प्रणाली का प्रदर्शन भी देखने को मिला।

Varanasi BJP Booth President Conference: धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की चुनावी सफलता का मूल आधार उसका मजबूत बूथ संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” भाजपा का मूल मंत्र है और संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर ही निहित है। यदि प्रत्येक बूथ मजबूत होगा तो पार्टी की जीत स्वतः सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और संगठन की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को अपने क्षेत्र में सक्रिय और प्राथमिक सदस्यों की सूची तैयार करनी चाहिए तथा पुराने और नए कार्यकर्ताओं, पूर्व पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से लगातार संपर्क बनाए रखना चाहिए।

Varanasi BJP Booth President Conference: प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि संगठन केवल बैठकों से मजबूत नहीं होता, बल्कि निरंतर संवाद, समन्वय और सक्रिय भागीदारी से उसकी मजबूती बढ़ती है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से अपील की कि वे अपनी बूथ समितियों के प्रत्येक सदस्य को उनकी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी दें और सभी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से बूथ स्तर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ पुराने कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से बूथ संगठन और अधिक सशक्त बनेगा।

Varanasi BJP Booth President Conference: धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता “राष्ट्र प्रथम” की भावना से कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से पूर्व तैयारी और पूर्ण तैयारी के फार्मूले पर काम करने का आह्वान किया। उनका कहना था कि मजबूत बूथ संरचना के बल पर भाजपा उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल करेगी।

Varanasi BJP Booth President Conference: कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर दक्षिणी विधानसभा के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और बूथ अध्यक्ष संगठन की ऊर्जा का केंद्र होता है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में ही पार्टी की विचारधारा, सरकार की उपलब्धियां और जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय नहीं बल्कि पूरे वर्ष समाज सेवा और जनसंपर्क के कार्यों में सक्रिय रहता है।

Varanasi BJP Booth President Conference: सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महानगर उपाध्यक्ष साधना वेदांती ने किया।

Varanasi BJP Booth President Conference: सम्मेलन में भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, आत्मा विश्वेश्वर, जगदीश त्रिपाठी, इंजीनियर अशोक यादव, एडवोकेट अशोक जाटव, बबलू सेठ, राजीव सिंह डब्बू, तारकेश्वर गुप्ता ‘बंटी’, नवरत्न राठी, संतोष सोलापुरकर, गोपाल जी गुप्ता, संजय केशरी, अंकुर मल्होत्रा, नलिन नयन मिश्रा, मनोज यादव, कनकलता मिश्रा, श्रवण गुप्ता, संदीप चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सभी 353 बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *