MGKVP Admission 2026: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 21 जुलाई 2026 को बी.कॉम. और बी.सी.ए. की प्रवेश काउन्सिलिंग होगी। अभ्यर्थियों को गेट पास, मूल प्रमाण पत्र, फोटो और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। जानें पूरी प्रक्रिया।
MGKVP Admission 2026: काशी विद्यापीठ में बी.कॉम. एवं बी.सी.ए. की काउन्सिलिंग आज, गेट पास और मूल प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य
MGKVP Admission 2026: वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीकेवीपी) में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के तहत मंगलवार, 21 जुलाई को बी.कॉम. (बैचलर ऑफ कॉमर्स) एवं बी.सी.ए. (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) की काउन्सिलिंग आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है।
MGKVP Admission 2026: प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि बी.कॉम. की काउन्सिलिंग वाणिज्य एवं प्रबन्ध शास्त्र संकाय में तथा बी.सी.ए. की काउन्सिलिंग शिक्षा शास्त्र संकाय में आयोजित होगी। जिन अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से ई-मेल के माध्यम से काउन्सिलिंग लिंक भेजा गया है, उन्हें उसी के आधार पर गेट पास डाउनलोड कर निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना होगा।
MGKVP Admission 2026: उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को पूर्वाह्न 10:30 बजे से काउन्सिलिंग स्थल पर पहुंचना होगा। काउन्सिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, उनकी एक सेट स्वप्रमाणित फोटोकॉपी, चार स्टाम्प साइज रंगीन फोटो तथा आरक्षित वर्ग से संबंधित अभ्यर्थियों को अद्यतन श्रेणी प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
MGKVP Admission 2026: प्रो. कामिल ने कहा कि मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, जहां से अभ्यर्थी अपना गेट पास डाउनलोड कर सकते हैं। केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को काउन्सिलिंग में शामिल होने की अनुमति मिलेगी, जिनका नाम मेरिट सूची में शामिल है और जिन्हें ई-मेल के माध्यम से सूचना भेजी गई है।
MGKVP Admission 2026: उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि काउन्सिलिंग पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को उसी दिन प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा। शुल्क का भुगतान पेटीएम, गूगल पे, डेबिट कार्ड, यूपीआई सहित अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। निर्धारित समय के भीतर शुल्क जमा नहीं करने पर प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
MGKVP Admission 2026: विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। प्रवेश काउन्सिलिंग, मेरिट सूची और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं समय-समय पर वेबसाइट पर ही जारी की जा रही हैं।