ABVP Kashi Prant Sneh Milan: काशी विद्यापीठ में पूर्व कार्यकर्ता स्नेह मिलन, योगेंद्र उपाध्याय ने युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

ABVP Kashi Prant Sneh Milan: वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एबीवीपी काशी प्रांत का पूर्व कार्यकर्ता स्नेह मिलन एवं ‘प्रिय केलकर’ अभिवाचन समारोह आयोजित हुआ। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी और एबीवीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राज किशोर तिवारी ने राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व और कार्यकर्ता निर्माण पर अपने विचार रखे।

ABVP Kashi Prant Sneh Milan: काशी प्रांत के पूर्व कार्यकर्ता स्नेह मिलन एवं ‘प्रिय केलकर’ अभिवाचन समारोह संपन्न, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया गया जोर

ABVP Kashi Prant Sneh Milan: वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ सभागार में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), काशी प्रांत द्वारा प्राध्यापक यशवंतराव केलकर के जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में ‘पूर्व कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह’ एवं ‘प्रिय केलकर’ अभिवाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिक्षा, राष्ट्र निर्माण, संगठनात्मक नेतृत्व और कार्यकर्ता निर्माण की परंपरा पर विस्तार से चर्चा की गई।

ABVP Kashi Prant Sneh Milan: मुख्य अतिथि योगेंद्र उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हमेशा राष्ट्रहित, शिक्षा, सामाजिक चेतना और नेतृत्व निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने प्राध्यापक यशवंतराव केलकर के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने संगठन के प्रारंभिक दौर में थे। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है तथा परिषद के पूर्व और वर्तमान कार्यकर्ताओं को इसी भावना के साथ निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।

ABVP Kashi Prant Sneh Milan: कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि विश्वविद्यालय और समाज के बीच सशक्त संवाद स्थापित करने में विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि प्राध्यापक यशवंतराव केलकर का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके आदर्श चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

ABVP Kashi Prant Sneh Milan: मुख्य वक्ता एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राज किशोर तिवारी ने कहा कि परिषद का वैचारिक और संगठनात्मक वैभव लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्राध्यापक यशवंतराव केलकर द्वारा विकसित कार्यकर्ता निर्माण की पद्धति आज भी परिषद की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूर्व कार्यकर्ताओं के अनुभव और वर्तमान कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के समन्वय से परिषद समाज जीवन में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी।

ABVP Kashi Prant Sneh Milan: प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने प्रस्ताविकी प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्राध्यापक यशवंतराव केलकर केवल एक कुशल संगठनकर्ता ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने कार्यकर्ता निर्माण की ऐसी परंपरा विकसित की, जो आज भी परिषद के प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देती है।

ABVP Kashi Prant Sneh Milan: प्रांत मंत्री शिवम सिंह ने कहा कि वर्तमान कार्यकर्ता प्राध्यापक केलकर द्वारा प्रतिपादित कार्यपद्धति का अनुसरण करते हुए संगठन की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापित मूल्यों और कार्य संस्कृति को नई पीढ़ी और अधिक व्यापक स्वरूप देने का कार्य कर रही है।

ABVP Kashi Prant Sneh Milan: कार्यक्रम की स्वागत समिति के अध्यक्ष एवं रॉबर्ट्सगंज के विधायक भूपेश चौबे ने सभी अतिथियों और काशी प्रांत के विभिन्न जिलों से पहुंचे पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। समारोह में काशी प्रांत के सभी 12 जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम संगठनात्मक समन्वय और आत्मीयता का महत्वपूर्ण मंच बन गया।

ABVP Kashi Prant Sneh Milan: इस अवसर पर प्राध्यापक यशवंतराव केलकर के विचारों, संगठन निर्माण में उनके योगदान तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर आधारित अभिवाचन भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन के पूर्व और वर्तमान कार्यकर्ताओं के बीच संवाद स्थापित करना, अनुभवों का आदान-प्रदान करना तथा नई पीढ़ी को संगठन के मूल्यों और विचारधारा से जोड़ना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *