Kashi Vidyapith Research Hostel : काशी विद्यापीठ। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने किया डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास का लोकार्पण

Kashi Vidyapith Research Hostel : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास का लोकार्पण किया। 50 कमरों वाले इस छात्रावास में शोधार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मंत्री ने शोध एवं नवाचार को विकसित भारत 2047 की आधारशिला बताया।

Kashi Vidyapith Research Hostel : काशी विद्यापीठ में डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास का लोकार्पण, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बोले- शोधार्थी विकसित भारत के आधार

Kashi Vidyapith Research Hostel : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को शोध एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास के जीर्णोद्धार के बाद उसका विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने फीता काटकर छात्रावास का उद्घाटन किया और भवन में उपलब्ध कराई गई विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण भी किया।

Kashi Vidyapith Research Hostel : लोकार्पण के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने छात्रावास के कमरों, अध्ययन कक्ष, मेस, स्वच्छता व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से शोधार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने पर बल दिया।

Kashi Vidyapith Research Hostel : इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि डॉ. संपूर्णानंद भारतीय शिक्षा जगत और प्रशासन के ऐसे व्यक्तित्व थे, जिनके आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत हैं। उनके नाम पर बने इस शोध छात्रावास से काशी की गौरवशाली ज्ञान परंपरा को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।

Kashi Vidyapith Research Hostel : उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा में शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। विश्वविद्यालयों में आधुनिक संसाधनों का विकास इसी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शोधार्थी केवल विश्वविद्यालय की नहीं, बल्कि देश के भविष्य की सबसे बड़ी बौद्धिक शक्ति हैं। यहां रहकर वे नए शोध कार्य करें, समाज और राष्ट्र के समक्ष मौजूद चुनौतियों का समाधान खोजें तथा ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Kashi Vidyapith Research Hostel : कार्यक्रम की शुरुआत में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय एवं मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने उच्च शिक्षा मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

Kashi Vidyapith Research Hostel : मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने छात्रावास की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास में कुल 50 आवासीय कक्ष बनाए गए हैं। यहां शोधार्थियों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे उन्हें अध्ययन और शोध के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके। छात्रावास में सुव्यवस्थित आवास, अध्ययन कक्ष, भोजनालय, स्वच्छ परिसर तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Kashi Vidyapith Research Hostel : विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस छात्रावास के शुरू होने से विभिन्न विषयों के शोधार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी, जिससे उनके शैक्षणिक एवं शोध कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही विश्वविद्यालय में शोध संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने में भी यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।

Kashi Vidyapith Research Hostel : इस अवसर पर कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, प्रभारी अभियंत्रण विभाग प्रो. राकेश तिवारी, सम्पत्ति अधिकारी डॉ. एस.एन. सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *