Prakash Pal BJP OBC Morcha Varanasi : वाराणसी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा ही पिछड़ा, अति पिछड़ा एवं दलित समाज के सम्मान और अधिकारों की वास्तविक संरक्षक है। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।

Prakash Pal BJP OBC Morcha Varanasi : भाजपा ही पिछड़ा, अति पिछड़ा एवं दलित समाज के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की वास्तविक संरक्षक : प्रकाश पाल
Prakash Pal BJP OBC Morcha Varanasi : वाराणसी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक, 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का लिया संकल्प
Prakash Pal BJP OBC Morcha Varanasi : वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा ही पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित एवं वंचित समाज के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की वास्तविक संरक्षक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाए।
Prakash Pal BJP OBC Morcha Varanasi : रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए प्रकाश पाल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। इस जिम्मेदारी को अवसर में बदलते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और संगठन की नीतियों को पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का लगभग 55 प्रतिशत पिछड़ा समाज भाजपा की विजय यात्रा का महत्वपूर्ण आधार रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में भी यह वर्ग पूरी मजबूती से भाजपा के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। भाजपा ने पिछड़े समाज को केवल वोट बैंक नहीं माना, बल्कि विकास की मुख्यधारा का सहभागी बनाया है।

Prakash Pal BJP OBC Morcha Varanasi : विपक्ष पर साधा निशाना
प्रकाश पाल ने विपक्षी इंडी गठबंधन (सपा-कांग्रेस) पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2024 में संविधान के नाम पर झूठा भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे राजनीतिक दलों को वर्ष 2027 में लोकतांत्रिक तरीके से करारी शिकस्त देना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व आज सार्वजनिक मंचों पर समाजवादी पार्टी का नाम लेने से बच रहा है और ‘पीडीए’ के नाम पर राजनीति कर रहा है। उनके अनुसार यदि समाजवादी पार्टी का नाम लिया जाएगा तो जनता को वर्ष 2012 से 2017 के बीच का शासनकाल याद आ जाएगा, जब प्रदेश में कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठते रहे और पिछड़े, अति पिछड़े तथा अनुसूचित जाति समाज के लोगों पर अत्याचार एवं हमलों की घटनाएं सामने आई थीं।
Prakash Pal BJP OBC Morcha Varanasi : ‘पीडीए’ की अपनी राजनीतिक व्याख्या
प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष के ‘पीडीए’ अभियान पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह “पक्का दलाल अराजक” राजनीति का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य समाज को विभाजित कर सत्ता हासिल करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे समाज को जागरूक करें और विपक्ष की राजनीति की वास्तविकता से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच एक सशक्त प्रहरी के रूप में कार्य करेगा तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाकर 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के संकल्प को साकार करेगा।
Prakash Pal BJP OBC Morcha Varanasi : बैठक की अध्यक्षता एवं प्रमुख उपस्थिति
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अश्विनी कुमार पटेल ने की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीवी चौरसिया, प्रदेश मंत्री ज्योति सोनी, प्रवीण कुशवाहा, सोशल मीडिया प्रमुख विजय गुप्ता, कार्यालय प्रभारी, वाराणसी जिला अध्यक्ष विजय राज यादव, वाराणसी महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष सोमनाथ मौर्य, क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, क्षेत्र मंत्री विनय मौर्य, बीएन गुप्ता, धर्मेंद्र पटेल, सोशल मीडिया प्रमुख घनश्याम यादव, अंगद पटेल, आर.पी. कुशवाहा, क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवरतन राठी तथा संतोष सोलापुरकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।