Dev Snana Purnima Varanasi : वाराणसी। जगन्नाथ मंदिर में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन, माहेश्वरी महिला संगठन की निकली कलश यात्रा

Dev Snana Purnima Varanasi : वाराणसी के अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर में माहेश्वरी महिला संगठन ने महेश नवमी सप्ताह के समापन पर देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन किया। तुलसी घाट से निकली कलश यात्रा, भगवान जगन्नाथ का गंगाजल, चंदन और केसर से अभिषेक, भजन संध्या एवं महाप्रसाद वितरण आकर्षण का केंद्र रहे।

Dev Snana Purnima Varanasi : वाराणसी के जगन्नाथ मंदिर में गूंजा ‘जय जगन्नाथ’ का उद्घोष, माहेश्वरी महिला संगठन ने धूमधाम से मनाई देव स्नान पूर्णिमा

Dev Snana Purnima Varanasi : वाराणसी, 29 जून। माहेश्वरी महिला संगठन, वाराणसी द्वारा महेश नवमी सप्ताह के समापन अवसर पर ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन पर्व पर अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर में “देव स्नान पूर्णिमा” का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। श्रद्धा, भक्ति और सनातन परंपराओं से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं माहेश्वरी समाज के लोगों ने सहभागिता की। पूरे मंदिर परिसर में “जय जगन्नाथ”, “जय बलभद्र” और “जय माता सुभद्रा” के जयघोष गूंजते रहे।

Dev Snana Purnima Varanasi : तुलसी घाट से निकली भव्य कलश यात्रा

कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसी घाट से भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। संगठन की अध्यक्ष अलका बाहेती एवं मंत्री लक्ष्मी लड्ढा के नेतृत्व में महिलाओं ने गंगा से चंदन और केसर मिश्रित पवित्र जल कलशों में भरकर शोभायात्रा निकाली। यात्रा में समाज के अनेक पदाधिकारी, महिलाएं, युवा एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

जगन्नाथ मंदिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का केसर एवं चंदन युक्त गंगाजल से विधिवत अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य स्नान के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Dev Snana Purnima Varanasi : भजन संध्या में बही भक्ति की रसधार

अभिषेक के पश्चात मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। राखी काबरा, संगीता मुंद्रड़ा एवं पुष्पा धूत द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भगवान जगन्नाथ की महिमा का गुणगान करते हुए भक्त देर तक भक्ति में लीन रहे। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण संगीता सोनी एवं संतोष सारड़ा के सहयोग से किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर आयोजन की दिव्यता का अनुभव किया।

Dev Snana Purnima Varanasi : देव स्नान पूर्णिमा का धार्मिक महत्व बताया

माहेश्वरी समाज के प्रचार मंत्री गौरव राठी ने बताया कि देव स्नान पूर्णिमा माहेश्वरी समाज का प्रमुख धार्मिक उत्सव है। 

इस दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का विशेष स्नान कराया जाता है। मान्यता है कि स्नान के पश्चात भगवान 15 दिनों तक अस्वस्थ होकर एकांतवास में रहते हैं, जिसे ‘अनवसर’ कहा जाता है। इसके बाद भगवान रथ यात्रा के दौरान पुनः भक्तों को दर्शन देते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भगवान और भक्तों के प्रेम, सेवा एवं सनातन परंपरा की अद्भुत झलक प्रस्तुत करता है। साथ ही उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में माहेश्वरी महिला संगठन की सभी सदस्यों के योगदान की सराहना की।

Dev Snana Purnima Varanasi : युवाओं को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी ने कहा कि तुलसी घाट से जगन्नाथ मंदिर तक निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने कहा कि समाज का उद्देश्य युवाओं को अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जोड़ना तथा सनातन परंपराओं के प्रति जागरूक करना है।

Dev Snana Purnima Varanasi : इनकी रही प्रमुख भूमिका

कार्यक्रम का संचालन दीपक माहेश्वरी एवं गौरव राठी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष प्रज्ञा बजाज ने किया।

Dev Snana Purnima Varanasi : ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

आयोजन में श्रवण करवा, अनिल सारड़ा, शशि नेवर, ज्योति दुजारी, सुनीता राठी, अनीता भालोठिया, रजनी कपूर, कृष्ण भूराडिया, सविता दुजारी, सुषमा चितलांगिया, रंजना मुंधड़ा, बृजेश महेश्वरी, कृष्ण कुमार काबरा, गोविंद बजाज, पुरुषोत्तम जाजू सहित माहेश्वरी समाज के अनेक पदाधिकारी, समाज बंधु एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Dev Snana Purnima Varanasi : महेश नवमी सप्ताह के समापन पर आयोजित देव स्नान पूर्णिमा महोत्सव ने वाराणसी में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति का सुंदर संदेश दिया। कलश यात्रा, भगवान का दिव्य अभिषेक, भजन संध्या और महाप्रसाद वितरण ने आयोजन को श्रद्धा और भक्ति का यादगार उत्सव बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *