Ashok Chaurasia BJP Kashi Region President : काशी क्षेत्र अध्यक्ष बने अशोक चौरसिया, रोहनिया कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

Ashok Chaurasia BJP Kashi Region President : भाजपा काशी क्षेत्र के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बल पर 2027 विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया। निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप पटेल ने उन्हें कार्यभार सौंपा।

Ashok Chaurasia BJP Kashi Region President : नवनियुक्त क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा— कार्यकर्ताओं का सम्मान और बूथ सशक्तिकरण होगी पहली प्राथमिकता, निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप पटेल ने सौंपा कार्यभार

Ashok Chaurasia BJP Kashi Region President : वाराणसी, 25 जून। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन में हुए नए मनोनयन के बाद काशी क्षेत्र को नया नेतृत्व मिल गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा घोषित नई टीम में काशी क्षेत्र के महामंत्री रहे अशोक चौरसिया को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।

Ashok Chaurasia BJP Kashi Region President : जानकारी के अनुसार, जब प्रदेश नेतृत्व द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की गई, उस समय अशोक चौरसिया संगठनात्मक कार्यक्रम के सिलसिले में जौनपुर प्रवास पर थे। नियुक्ति की सूचना मिलते ही वे सीधे रोहनिया स्थित भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय पहुंचे, जहां पहले से मौजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।

Ashok Chaurasia BJP Kashi Region President : कार्यालय पहुंचने के बाद अशोक चौरसिया ने सर्वप्रथम भाजपा के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं के बीच आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Ashok Chaurasia BJP Kashi Region President : कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अशोक चौरसिया ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए वह आभारी हैं और उन्हें सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की मजबूती को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाना उनका प्रमुख लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही आती है।

Ashok Chaurasia BJP Kashi Region President : अशोक चौरसिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के सिद्धांत पर कार्य करती है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य भाजपा सरकारों ने किया है। 

Ashok Chaurasia BJP Kashi Region President : उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि काशी क्षेत्र के सभी बूथों को मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। कमजोर बूथों को सशक्त कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का परचम लहराने की दिशा में संगठन कार्य करेगा।

Ashok Chaurasia BJP Kashi Region President : इस अवसर पर निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने औपचारिक रूप से अशोक चौरसिया को कार्यभार सौंपा और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नए नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Ashok Chaurasia BJP Kashi Region President : स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, राम प्रकाश दुबे, राजेश राजभर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, राकेश शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, नंदजी पांडेय, श्रीप्रकाश शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, नागेश्वर जी, डॉ. उत्तम ओझा, संजय सोनकर, डॉ. संजय चौरसिया, शैलेंद्र मिश्रा, नम्रता चौरसिया, उषा राज मौर्य, निर्मला पटेल, अजय सिंह मुन्ना, शैलेष पांडेय, फौजदार शर्मा, अनुप जायसवाल, पीयूष वर्धन, अमित राय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *