MGKVP UG Admission Counselling 2026 : काशी विद्यापीठ UG Admission Counselling 2026- 27 जून से शुरू होगी काउन्सिलिंग, सत्यापन के बाद तुरंत जमा करनी होगी फीस

MGKVP UG Admission Counselling 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग 27 जून से शुरू होगी। प्रमाण-पत्र सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों को तत्काल ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी, अन्यथा प्रवेश निरस्त माना जाएगा।

MGKVP UG Admission Counselling 2026 : काशी विद्यापीठ में स्नातक पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग 27 जून से, सत्यापन के बाद तत्काल जमा करनी होगी फीस

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग (प्रमाण-पत्रों का भौतिक सत्यापन) 27 जून 2026 से शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउन्सिलिंग की तैयारियां पूरी कर ली हैं और अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि काउन्सिलिंग प्रक्रिया के पहले दिन 27 जून को बी.एस-सी. (टेक्सटाइल एंड हैंडलूम), बी.ड्रामा (थियेटर आर्ट्स), बी.एस-सी. इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटालिटी ऑपरेशन्स तथा बी.एस.डब्ल्यू. (बैचलर ऑफ सोशल वर्क) पाठ्यक्रमों के अभ्यर्थियों का प्रमाण-पत्र सत्यापन किया जाएगा।

MGKVP UG Admission Counselling 2026 : उन्होंने कहा कि काउन्सिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को उसी दिन काउन्सिलिंग स्थल पर स्थापित काउंटर पर प्रवेश शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

MGKVP UG Admission Counselling 2026 : विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार शुल्क का भुगतान केवल डिजिटल माध्यमों जैसे पे-टीएम, गूगल पे, यूपीआई, डेबिट कार्ड एवं अन्य ऑनलाइन भुगतान विकल्पों के जरिए स्वीकार किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे काउन्सिलिंग में शामिल होने से पहले ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

MGKVP UG Admission Counselling 2026 : कुलसचिव ने स्पष्ट किया कि यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि में प्रवेश शुल्क जमा नहीं करता है तो उसका अभ्यर्थन स्वतः निरस्त मान लिया जाएगा तथा उसे दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को काउन्सिलिंग एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि काउन्सिलिंग में भाग लेने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता या यात्रा व्यय देय नहीं होगा। सभी अभ्यर्थियों को अपने खर्च पर निर्धारित स्थल तक पहुंचना होगा।

MGKVP UG Admission Counselling 2026 : विश्वविद्यालय ने काउन्सिलिंग की विस्तृत समय-सारिणी, आवश्यक दिशा-निर्देश और पाठ्यक्रमवार सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे काउन्सिलिंग में शामिल होने से पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी का अवलोकन अवश्य कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *