Ketan Agarwal Murder Case : पुणे मर्डर केस- मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी संग मिलकर की केतन अग्रवाल की हत्या, खाई में धकेलकर हादसा दिखाने की कोशिश

Ketan Agarwal Murder Case : पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर लोहागढ़ किले पर केतन को खाई में धकेलकर हत्या की और इसे हादसा दिखाने की कोशिश की। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Ketan Agarwal Murder Case : मंगेतर ही निकली कातिल! प्रेमी संग मिलकर केतन अग्रवाल को खाई में धकेला, हत्या की साजिश कबूली

Ketan Agarwal Murder Case : पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में सामने आए केतन अग्रवाल हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जिस मौत को शुरुआती तौर पर एक दर्दनाक हादसा माना जा रहा था, वह अब एक सुनियोजित हत्या साबित होती दिख रही है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि 26 वर्षीय कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ के दौरान उन्होंने हत्या की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। 

Ketan Agarwal Murder Case : लोहागढ़ किले पर रची गई थी मौत की साजिश

Ketan Agarwal Murder Case : पुलिस के अनुसार, 18 जून को सिया गोयल ने केतन अग्रवाल को ट्रैकिंग और घूमने के बहाने पुणे के प्रसिद्ध लोहागढ़ किले पर बुलाया। वहीं पहले से उसका प्रेमी चेतन चौधरी मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने मौके का फायदा उठाकर केतन को गहरी खाई में धक्का दे दिया। घटना के बाद इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए सिया ने पुलिस को बताया कि फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया। 

Ketan Agarwal Murder Case : हादसा नहीं, हत्या का था मामला

शुरुआती जांच में पुलिस को सिया की कहानी पर संदेह हुआ। केतन के परिवार ने भी इस घटना को दुर्घटना मानने से इनकार कर दिया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गवाहों के बयान सामने आए, जिनसे पता चला कि चेतन चौधरी भी घटना के समय आसपास मौजूद था। इसके बाद पुलिस ने सिया और चेतन से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें दोनों टूट गए और हत्या की साजिश कबूल कर ली। 

Ketan Agarwal Murder Case : कई बार की गई थी हत्या की कोशिश

जांच में यह भी सामने आया है कि यह पहली बार नहीं था जब केतन को मारने की कोशिश की गई। पुलिस को मिले सुरागों के अनुसार, सिया और चेतन पहले भी कई बार लोहागढ़ किले पर केतन को मौत के घाट उतारने की योजना बना चुके थे, लेकिन हर बार किसी न किसी कारण से उनकी साजिश नाकाम हो गई। आखिरकार 18 जून को उन्होंने अपने प्लान को अंजाम दे दिया। 

Ketan Agarwal Murder Case : शादी से पहले क्यों रची हत्या?

मामले का सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर सिया किसी और से प्रेम करती थी और केतन से शादी नहीं करना चाहती थी, तो उसने सगाई के लिए हामी क्यों भरी? केतन के पिता का कहना है कि यदि सिया शादी नहीं करना चाहती थी तो साफ मना कर सकती थी। परिवार का आरोप है कि सिया ने खुद जिद कर केतन को लोहागढ़ किले चलने के लिए तैयार किया था और पहले से पूरी साजिश रची हुई थी। 

Ketan Agarwal Murder Case : पुलिस करेगी सीन रीक्रिएशन

पुलिस अब हत्या की पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही दोनों आरोपियों को लोहागढ़ किले ले जाकर सीन रीक्रिएशन कराया जाएगा ताकि यह समझा जा सके कि हत्या की वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे लगातार पूछताछ जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *