MGKVP News: शोध प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 15 जून तक दर्ज करें आपत्ति, MSW परीक्षा 17 जून से
MGKVP News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने शोध प्रवेश परीक्षा 2024-25 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी 15 जून तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। वहीं एमएसडब्ल्यू द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 17 जून से शुरू होगी और प्रो. सुधीर कुमार शुक्ला वाणिज्य विभाग के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
MGKVP News: वाराणसी:महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीकेवीपी) से जुड़े छात्रों और शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शोध प्रवेश परीक्षा 2024-25 की उत्तर कुंजी (आंसर की) जारी कर दी है। इसके साथ ही एम.एस.डब्ल्यू. द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है तथा वाणिज्य विभाग में नए विभागाध्यक्ष की नियुक्ति का भी आदेश जारी किया गया है।
MGKVP News: शोध प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की शोध प्रवेश परीक्षा 2024-25 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी के किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, वे अपनी आपत्ति ई-मेल के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।
MGKVP News: अभ्यर्थी 13 जून से 15 जून की मध्यरात्रि 12 बजे तक अपनी आपत्तियां mgkvp.phdent2425@gmail.com पर भेज सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल ई-मेल के माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
1MGKVP News: 7 जून से शुरू होगी एमएसडब्ल्यू द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा
काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर, एनटीपीसी परिसर तथा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में एम.एस.डब्ल्यू. (मास्टर ऑफ सोशल वर्क) द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 जून से प्रारम्भ होंगी। सहायक कुलसचिव (परीक्षा) अरिन्दम श्रीवास्तव के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम 17 जून से 25 जून तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षाएं प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
MGKVP News: प्रो. सुधीर कुमार शुक्ला होंगे वाणिज्य विभाग के नए अध्यक्ष
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वाणिज्य विभाग में भी प्रशासनिक बदलाव किया गया है। वर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. अजित कुमार शुक्ला का कार्यकाल 1 जुलाई को समाप्त होने जा रहा है। इसके बाद वरिष्ठता क्रम के आधार पर प्रो. सुधीर कुमार शुक्ला को विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी की स्वीकृति के बाद प्रो. सुधीर कुमार शुक्ला 2 जुलाई 2026 से वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल 30 जून 2027 तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।
MGKVP News: छात्रों और शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण
विश्वविद्यालय प्रशासन ने शोध प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर उत्तर कुंजी का अवलोकन करने और आवश्यक होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज कराने की अपील की है। वहीं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करने और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।