MGKVP Admission 2026: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी ने स्नातकोत्तर, प्रोफेशनल एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जून 2026 कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
MGKVP Admission 2026: काशी विद्यापीठ : स्नातकोत्तर, प्रोफेशनल व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में आवेदन-पत्र भरने की अंतिम तिथि 20 जून तक विस्तारित
MGKVP Admission 2026: वाराणसी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित स्नातकोत्तर (पीजी), प्रोफेशनल एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है।
MGKVP Admission 2026: विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के आदेश पर यह निर्णय लिया गया है। इससे उन अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अवसर मिलेगा जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर सके थे।
MGKVP Admission 2026: विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अब इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून 2026 तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों की मांग को देखते हुए आवेदन अवधि में विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातकोत्तर, प्रोफेशनल तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
MGKVP Admission 2026: आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य जानकारी सही ढंग से भरने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन की विस्तारित अवधि समाप्त होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया अगले चरण में आगे बढ़ाई जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन कर देना चाहिए।
MGKVP Admission 2026: गौरतलब है कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ पूर्वांचल के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विभिन्न स्नातकोत्तर, व्यावसायिक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने से हजारों अभ्यर्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा प्रवेश से संबंधित नवीनतम जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।