Kashi Vidyapith IIRF Ranking 2026 : काशी विद्यापीठ ने IIRF रैंकिंग में रचा इतिहास, खेल क्षेत्र में यूपी में नंबर-1 और देश में 8वां स्थान हासिल किया

Kashi Vidyapith IIRF Ranking 2026 :महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने IIRF 2026 रैंकिंग में खेल क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश में पहला और देशभर में आठवां स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने 47 पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

Kashi Vidyapith IIRF Ranking 2026 :काशी विद्यापीठ ने IIRF रैंकिंग में रचा इतिहास, खेल क्षेत्र में यूपी में पहला और देश में 8वां स्थान हासिल किया

Kashi Vidyapith IIRF Ranking 2026 :वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने शिक्षा और खेल जगत में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। भारतीय संस्थान रैंकिंग प्रणाली (IIRF) द्वारा जारी नवीनतम वार्षिक रैंकिंग में विश्वविद्यालय को खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर देशभर में आठवां तथा उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

Kashi Vidyapith IIRF Ranking 2026 :यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि काशी विद्यापीठ एक सामान्य (नॉन-स्पोर्ट्स) विश्वविद्यालय है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय ने खेल गतिविधियों और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के दम पर देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाई है।

Kashi Vidyapith IIRF Ranking 2026 :विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, क्रीड़ा परिषद तथा प्रशासन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और काशी विद्यापीठ ने इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है।

Kashi Vidyapith IIRF Ranking 2026 :उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, संस्कृति और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जा रहा है। यही कारण है कि विद्यापीठ के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरविश्वविद्यालयीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

Kashi Vidyapith IIRF Ranking 2026 :क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. उर्जस्विता सिंह ने बताया कि आईआईआरएफ रैंकिंग में काशी विद्यापीठ से ऊपर स्थान प्राप्त करने वाले सभी सात संस्थान विशुद्ध रूप से खेल विश्वविद्यालय या खेल-केंद्रित संस्थान हैं। ऐसे में सामान्य विश्वविद्यालयों की श्रेणी में काशी विद्यापीठ देश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनकर उभरा है, जो पूरे प्रदेश और विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।

Kashi Vidyapith IIRF Ranking 2026 :उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी, नॉर्थ ईस्ट जोन तथा ईस्ट जोन की विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कुल 47 पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। इनमें 8 स्वर्ण पदक, 14 रजत पदक और 25 कांस्य पदक शामिल हैं।

Kashi Vidyapith IIRF Ranking 2026 :विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि खेलों के प्रति छात्रों की बढ़ती रुचि, बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों का ही परिणाम है कि काशी विद्यापीठ लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आने वाले वर्षों में विश्वविद्यालय खेल क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थानों में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने की दिशा में कार्य करेगा।

Kashi Vidyapith IIRF Ranking 2026 :गौरतलब है कि भारतीय संस्थान रैंकिंग प्रणाली (IIRF) प्रत्येक वर्ष देश के केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालयों की विभिन्न श्रेणियों में प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग जारी करती है। खेल क्षेत्र में इस वर्ष काशी विद्यापीठ का उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *