MGKVP Entrepreneurship Workshop : काशी विद्यापीठ में उद्यमिता पर कार्यशाला, प्रो. आनन्द त्यागी बोले- आत्मनिर्भर बनें युवा

MGKVP Entrepreneurship Workshop : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित उद्यमिता कार्यशाला में कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने युवाओं से आत्मनिर्भर बनने और नौकरी देने वाला बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पांच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।

MGKVP Entrepreneurship Workshop : काशी विद्यापीठ में एमओयू संबंधी कार्यशाला, पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

MGKVP Entrepreneurship Workshop : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, चांदपुर के साथ हुए एमओयू के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के डॉ. भगवानदास केंद्रीय पुस्तकालय स्थित समिति कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, उद्योग और उद्यमिता के समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान पांच महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए।

MGKVP Entrepreneurship Workshop : कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने छात्र-छात्राओं से आत्मनिर्भर बनने और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में देश की प्रगति युवाओं के सबल हाथों में होगी। ऐसे में आवश्यक है कि युवा केवल नौकरी खोजने वाले न बनें, बल्कि रोजगार सृजित करने वाले बनें।

MGKVP Entrepreneurship Workshop : प्रो. त्यागी ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा और उद्योग जगत के बीच सहभागिता बेहद जरूरी है। इससे युवाओं को व्यावहारिक अनुभव मिलेगा और उनके लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना तभी साकार होगी, जब युवा कौशल विकास और नवाचार को अपनाएंगे।

MGKVP Entrepreneurship Workshop : कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा एवं स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, चांदपुर के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने उद्योग जगत की वर्तमान परिस्थितियों और बाजार संरचना पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बदलते बाजार के अनुरूप स्वयं को तैयार करने की सलाह दी। वक्ताओं ने कहा कि कठिन अनुशासन, निरंतर प्रयास और सक्रिय सहभागिता से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, कौशल विकास आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

MGKVP Entrepreneurship Workshop : डीन आउटरीच प्रो. संजय ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अपने विचार रखते हुए कहा कि वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड जैसे देशों के युवा लगातार कौशल और नवाचार पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन देशों के युवा प्रतिदिन लगभग 14 घंटे तक मेहनत करते हैं और हमें भी इसी निरंतरता एवं समर्पण के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

MGKVP Entrepreneurship Workshop : कार्यक्रम में सुरेंद्र सोनी, राकेश जायसवाल, अंजनी कुमार सिंह और नीरज पारिख ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

MGKVP Entrepreneurship Workshop : कार्यशाला का विषय प्रवर्तन एवं संयोजन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अंकिता गुप्ता ने किया, जबकि समन्वयन प्रो. राकेश कुमार तिवारी एवं डॉ. उर्जस्विता सिंह ने संभाला। कार्यक्रम का संचालन निशु एवं ईश ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. राकेश कुमार तिवारी ने प्रस्तुत किया।

MGKVP Entrepreneurship Workshop : इस अवसर पर प्रो. पारस नाथ मौर्य, वित्त अधिकारी हरी शंकर मिश्र, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. रेखा, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, डॉ. जयशंकर प्रसाद सिंह, अन्नपूर्णा जूही, रिफत, सोनल, शिखा, अखिलेन्द्र, केतन, अंजय, अंशुमान, दीक्षा, प्रिया, ज्योति, श्वेता, आकांक्षा, पूजा, प्रशांत, शिवम, अश्विनी और मनीष सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *