Kashi Vidyapith Chandan Plantation : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाजशास्त्र विभाग द्वारा सिद्धार्थ उपवन में चंदन के पौधे का रोपण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और हरित जागरूकता का संदेश दिया गया।

Kashi Vidyapith Chandan Plantation : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाजशास्त्र विभाग द्वारा बुधवार को पर्यावरण संरक्षण और हरित जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाज विज्ञान संकाय स्थित सिद्धार्थ उपवन में चंदन के पौधे का रोपण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

Kashi Vidyapith Chandan Plantation : समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

Kashi Vidyapith Chandan Plantation : इस अवसर पर समाज विज्ञान संकाय की अध्यक्ष प्रो. रेखा ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय चेतना का भी माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं।
Kashi Vidyapith Chandan Plantation : कार्यक्रम में पर्यटन अध्ययन संस्थान की निदेशक प्रो. भारती रस्तोगी, डॉ. सौम्या यादव, डॉ. कृष्ण मोहन द्विवेदी, डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. संजय सोनकर तथा सतीश तिवारी सहित कई शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए नियमित पौधरोपण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने चंदन के पौधे की देखभाल और परिसर को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प भी लिया।