BHU PG Admission 2026: Banaras Hindu University ने CUET PG 2026 के जरिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 4 जून 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष करीब 150 पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला होगा।

BHU PG Admission 2026: सीयूईटी पीजी के जरिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू, 4 जून तक करें रजिस्ट्रेशन
BHU PG Admission 2026: Banaras Hindu University में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार शाम से सीयूईटी पीजी 2026 के माध्यम से दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिया। इच्छुक अभ्यर्थी 4 जून 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और प्रवेश केवल सीयूईटी पीजी 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय कटऑफ जारी करेगा, जिसके आधार पर आगे की काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया की तिथियां घोषित की जाएंगी।

BHU PG Admission 2026: 24 अप्रैल को आया था सीयूईटी पीजी का परिणाम
गौरतलब है कि सीयूईटी पीजी 2026 का परिणाम 24 अप्रैल को घोषित किया गया था। परिणाम जारी होने के लगभग 25 दिन बाद बीएचयू ने पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) से अर्ह अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त करने और उसके सत्यापन में समय लगा।
BHU PG Admission 2026: 150 से अधिक पीजी पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
इस वर्ष बीएचयू के पांच संस्थानों और 13 संकायों में संचालित लगभग 150 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए कुल 16 दिनों का समय दिया है। प्रवेश बुलेटिन में पाठ्यक्रमों की पात्रता, सीटों की संख्या, आरक्षण व्यवस्था, फीस और अन्य आवश्यक जानकारियां विस्तार से उपलब्ध कराई गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले प्रवेश बुलेटिन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

BHU PG Admission 2026: नए सत्र में शुरू होंगे नए कोर्स
नए शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय कई नए पीजी पाठ्यक्रम भी शुरू करने जा रहा है। इनमें मेडिकल साइंस और अन्य आधुनिक विषयों से जुड़े कोर्स शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीटों में बदलाव भी किया गया है।
BHU PG Admission 2026: छात्रों को सावधानी से आवेदन करने की सलाह
प्रवेश समन्वय सेल के अध्यक्ष Prof. Bhaskar Bhattacharya ने कहा कि अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरते समय सभी विवरण सही तरीके से दर्ज करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की त्रुटि भविष्य में प्रवेश प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और मेरिट सूची सीयूईटी पीजी स्कोर के आधार पर तैयार की जाएगी।