Rashifal 14 May 2026: शुक्र-बुध गोचर से बने मालव्य और रूचक योग, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 14 May 2026: 14 मई 2026 का राशिफल पढ़ें। शुक्र और बुध के राशि परिवर्तन से बने मालव्य और रूचक योग का सभी 12 राशियों पर असर जानें। सिंह, वृश्चिक और कुंभ समेत किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क, पढ़ें विस्तृत भविष्यफल।

Rashifal 14 May 2026: शुक्र और बुध के राशि परिवर्तन से बने शुभ योग, जानें सभी राशियों पर असर

Rashifal 14 May 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 14 मई 2026, गुरुवार का दिन बेहद खास और कई राशियों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शुक्र सुबह 10:53 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि बुध दोपहर 12:32 बजे वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इन दोनों महत्वपूर्ण ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा।

Rashifal 14 May 2026: आज सुबह 11:21 बजे तक द्वादशी तिथि रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी। रात्रि 10:34 बजे तक रेवती नक्षत्र रहेगा और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र प्रभावी होगा। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग, बुधादित्य योग, मालव्य योग और रूचक योग का विशेष संयोग बन रहा है।

Rashifal 14 May 2026: भविष्यवक्ता प्रख्यात ज्योतिषाचार्य त्रिकालदर्शी डॉ एसबी पाठक के अनुसार वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को मालव्य योग का विशेष लाभ मिलेगा। वहीं मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वालों पर रूचक योग का सकारात्मक प्रभाव रहेगा। हालांकि कुछ राशियों को आर्थिक मामलों और रिश्तों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Rashifal 14 May 2026: सुबह 07:00 बजे से 08:00 बजे और शाम 05:00 बजे से 06:00 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस दौरान नए कार्य शुरू करने से बचना बेहतर रहेगा।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए गुरुवार नई खुशियां लेकर आ सकता है। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यापारिक साझेदारी में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। परिवार में विचारों को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। मानसिक तनाव और चिंता बढ़ने की संभावना है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है। व्यापार में मंदी का असर दिखाई देगा और नई योजनाओं को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी दुखद समाचार से मन परेशान हो सकता है। बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा और ऊर्जा में बढ़ोतरी महसूस होगी। लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद समाप्त हो सकते हैं। व्यापार में ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के साथ घूमने की योजना भी बन सकती है।
शुभ रंग: दूधिया सफेद
शुभ अंक: 7

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को कल बड़ी राहत मिलने वाली है। नौकरी या व्यापार में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। नया वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो दिन शुभ रहेगा। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा तथा मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों की मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा। हालांकि व्यापार में बड़े बदलाव से बचना बेहतर रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 6

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों को अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आर्थिक निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी के साथ छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। परिवार के सदस्यों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरुवार आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में नई पार्टनरशिप लाभदायक रहेगी। नया घर या जमीन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 3

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों को किसी जरूरी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को दिनभर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। साझेदारी में काम कर रहे लोगों को सहयोगियों पर नजर रखने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें क्योंकि दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 10

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों को धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। किसी अनजान व्यक्ति को उधार देना नुकसानदायक हो सकता है। परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। वाहन चलाते समय सतर्कता जरूरी है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए दिन आध्यात्मिक और सुखद अनुभवों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 12

Disclaimer : यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी निर्णय को लेने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *