Kashi Vidyapith Exam 2026 : काशी विद्यापीठ परीक्षा 2026- बीकॉम, एमकॉम, पीएचडी और बीए मौखिक परीक्षा की तारीखें घोषित

Kashi Vidyapith Exam 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीकॉम, एमकॉम, बीए अर्थशास्त्र, पीएचडी कोर्स वर्क और डिप्लोमा इन कर्मकाण्ड की परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जानिए परीक्षा की पूरी डेट, समय और जरूरी निर्देश।

Kashi Vidyapith Exam 2026 : वाराणसी। Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith के विभिन्न विभागों में आयोजित होने वाली सेमेस्टर एवं मौखिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार 18 मई से 30 मई 2026 तक बीकॉम, एमकॉम, बीए अर्थशास्त्र, पीएचडी कोर्स वर्क तथा डिप्लोमा इन कर्मकाण्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

Kashi Vidyapith Exam 2026 : 19 मई को होगी बीकॉम और एमकॉम की मौखिक परीक्षा

वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार शुक्ल ने जानकारी दी कि बी.कॉम. षष्ठम सेमेस्टर एवं एम.कॉम. चतुर्थ सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 19 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूर्वाह्न 10:30 बजे से वाणिज्य विभाग में शुरू होगी। सभी विद्यार्थियों को समय से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

Kashi Vidyapith Exam 2026 : संस्कृति विभाग में 26 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं

संस्कृति विभाग में पी-एच.डी. कोर्स वर्क की परीक्षा 26 मई से 30 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा के अनुसार परीक्षा प्रतिदिन अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक होगी।

Kashi Vidyapith Exam 2026 : इसके अलावा डिप्लोमा इन कर्मकाण्ड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 26 मई से 29 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी।

Kashi Vidyapith Exam 2026 : 18 मई को बीए अर्थशास्त्र की मौखिक परीक्षा

अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अंकिता गुप्ता ने बताया कि बी.ए. (अर्थशास्त्र) षष्ठम सेमेस्टर के शोध परियोजना की मौखिक परीक्षा 18 मई 2026 को पूर्वाह्न 9 बजे से आयोजित की जाएगी।

Kashi Vidyapith Exam 2026 : उन्होंने विद्यार्थियों को निर्देश दिया है कि परीक्षा में शामिल होने के दौरान प्रवेश पत्र, पहचान पत्र तथा शोध परियोजना की प्रति अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं। आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *