Vijay Tamil Nadu Government : तमिलनाडु में खत्म हुआ सियासी सस्पेंस! राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने का दिया न्योता, जल्द होगा शपथग्रहण

Vijay Tamil Nadu Government : तमिलनाडु में नई सरकार गठन को लेकर जारी सस्पेंस खत्म होता दिख रहा है। टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया, जिसके बाद उन्हें सरकार गठन का न्योता मिल गया। अब जल्द चेन्नई में शपथग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है।

Vijay Tamil Nadu Government : तमिलनाडु में खत्म हुआ सियासी सस्पेंस! राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने का दिया न्योता, जल्द होगा शपथग्रहण

Vijay Tamil Nadu Government : चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से जारी सस्पेंस अब खत्म होता नजर आ रहा है। तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय के राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। गुरुवार 7 मई को विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें औपचारिक रूप से सरकार गठन का न्योता दे दिया।

Vijay Tamil Nadu Government : सूत्रों के अनुसार, विजय ने राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि उनके पास सरकार बनाने के लिए जरूरी समर्थन मौजूद है और शपथ ग्रहण के बाद वे विधानसभा में आसानी से बहुमत साबित कर देंगे। इस दौरान उन्होंने सहयोगी दलों और समर्थक विधायकों की सूची भी राज्यपाल को सौंपी।

Vijay Tamil Nadu Government : राज्यपाल ने जताया संतोष

बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान विजय ने सरकार की स्थिरता को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार मजबूत और स्थायी होगी। विजय की प्रस्तुति और समर्थन के दावों से संतुष्ट होकर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर दिया। इस फैसले के साथ ही तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर चल रही राजनीतिक अटकलों पर काफी हद तक विराम लग गया है। राजनीतिक गलियारों में अब नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Vijay Tamil Nadu Government : शुक्रवार या शनिवार को हो सकता है शपथग्रहण

सूत्रों की मानें तो विजय का शपथग्रहण समारोह शुक्रवार या शनिवार को चेन्नई में आयोजित किया जा सकता है। समारोह में टीवीके के वरिष्ठ नेताओं के अलावा सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों और देशभर के कई बड़े राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की संभावना है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी शपथग्रहण की तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Vijay Tamil Nadu Government : बुधवार को भी हुई थी मुलाकात

इससे पहले बुधवार 6 मई को भी विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उस दौरान उन्होंने टीवीके और कांग्रेस समर्थित विधायकों की सूची सौंपी थी। हालांकि तब राज्यपाल ने सरकार गठन को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया था। इसी कारण गुरुवार को प्रस्तावित शपथग्रहण समारोह को स्थगित करना पड़ा था। लेकिन अब राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है।

Vijay Tamil Nadu Government : तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय

विजय की अगुवाई में बनने वाली सरकार को तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। फिल्म जगत से राजनीति में आए विजय ने कम समय में अपनी पार्टी टीवीके को मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित किया है। अब उनकी सरकार से राज्य की जनता को कई नई उम्मीदें जुड़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *