Shiksha Mitra Honorarium Increase : वाराणसी में शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय का चेक वितरण, सम्मान समारोह में नेताओं ने बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

Shiksha Mitra Honorarium Increase : वाराणसी में शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया और शिक्षामित्रों के योगदान को सराहा गया।

Shiksha Mitra Honorarium Increase : वाराणसी, परिषदीय विद्यालयों के शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी संकुल में भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ के मुख्य आतिथ्य में गोरखपुर के गुरु गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसे कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षामित्रों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक देखा।

Shiksha Mitra Honorarium Increase : कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव तथा जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

Shiksha Mitra Honorarium Increase : समारोह को संबोधित करते हुए श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि शिक्षामित्र और शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य को संवारने में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और मानदेय में वृद्धि का निर्णय उनके मनोबल को सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक कदम है।

Shiksha Mitra Honorarium Increase : वहीं, मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के हित में लिया गया यह निर्णय उनके सम्मान और आत्मसम्मान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सुधारों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Shiksha Mitra Honorarium Increase : एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने इस निर्णय को शिक्षामित्रों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षामित्रों के योगदान को सराहते हुए कहा कि वे शिक्षा की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Shiksha Mitra Honorarium Increase : कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीक स्वरूप डमी चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित शिक्षामित्रों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला। इस दौरान परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग भी दिया।

Shiksha Mitra Honorarium Increase : इस अवसर पर एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, प्रदीप अग्रहरि, अदिति पटेल, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, एडी बेसिक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव सहित विभिन्न विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *