BJP Bengal Victory 2026 : बंगाल प्रगति, शांति और समृद्धि का प्रतीक बनेगा- डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, वाराणसी में भाजपा की जीत पर जश्न

BJP Bengal Victory 2026 : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर वाराणसी में जश्न। आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा—बंगाल अब प्रगति, शांति और समृद्धि का प्रतीक बनेगा।

BJP Bengal Victory 2026 : वाराणसी, 4 मई 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह विजय प्रगति, सुशासन और समृद्धि के नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल देश में विकास, शांति और पारदर्शिता का प्रतीक बनकर उभरेगा।

BJP Bengal Victory 2026 : डॉ मिश्र ने इस जीत का श्रेय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं, समर्थकों और जागरूक मतदाताओं को देते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल सीटों की जीत नहीं है, बल्कि यह जनता के अटूट विश्वास, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और स्पष्ट विज़न की जीत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संगठनात्मक क्षमता को इस जीत का मजबूत आधार बताया। उनके अनुसार, इन नेताओं के नेतृत्व में भाजपा ने जनता के बीच विश्वास कायम किया और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया।

BJP Bengal Victory 2026 : डॉ दयालु ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने इस जनादेश के माध्यम से स्पष्ट कर दिया है कि अब वह विकास, सुशासन, सुरक्षा और पारदर्शिता को प्राथमिकता देती है। वर्षों से चली आ रही अव्यवस्था, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए जनता ने एक नई दिशा चुनने का साहस दिखाया है। उन्होंने आगे कहा कि यह जीत हर बूथ स्तर के कार्यकर्ता के संघर्ष, हर परिवार के विश्वास और हर युवा के सपनों की जीत है, जो एक मजबूत और समृद्ध बंगाल देखना चाहता है। अब यह पार्टी की जिम्मेदारी है कि इस जनादेश को सेवा और परिणाम में बदला जाए।

BJP Bengal Victory 2026 : वाराणसी में जश्न का माहौल

वाराणसी के सिगरा स्थित राजन शाही नगर कॉलोनी में मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जोरदार जश्न मनाया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने “मोदी-मोदी” और “बधाई हो” के नारे लगाए।

BJP Bengal Victory 2026 : इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में गौरव राठी, अनूप दुबे, संतोष सैनी, संजय मिश्रा, सुधीर त्रिपाठी, अवध नारायण राय, प्रमोद राय, चंद्र प्रकाश सिंह, सौरभ राय, रविशंकर मिश्रा, राहुल पांडेय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *