Uttar Pradesh Football Team Win : नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में यूपी की धमाकेदार जीत, गौरव चौहान के 4 गोल से MP को 4-0 से हराया

Uttar Pradesh Football Team Win : स्वामी विवेकानंद अंडर-20 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने मध्यप्रदेश को 4-0 से हराया। गौरव चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल दागे।

Uttar Pradesh Football Team Win : स्वामी विवेकानंद अंडर-20 मेन्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में करते हुए मध्यप्रदेश को 4-0 से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला नारायणपुर में खेला गया, जहां यूपी के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।

Uttar Pradesh Football Team Win : मैच की शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश की टीम पूरी तरह हावी नजर आई। बेहतरीन रणनीति और शानदार तालमेल के दम पर टीम ने मध्यप्रदेश पर लगातार दबाव बनाए रखा। इसका परिणाम 10वें मिनट में देखने को मिला, जब गौरव चौहान ने पहला गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ तक यही स्कोर बना रहा और यूपी ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी।

Uttar Pradesh Football Team Win : दूसरे हाफ में भी उत्तर प्रदेश का दबदबा जारी रहा। गौरव चौहान ने 54वें और 63वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की और टीम को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। इसके बाद 75वें मिनट में चौथा गोल कर उन्होंने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।
पूरे मुकाबले में गौरव चौहान का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और उन्होंने अकेले दम पर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस बेहतरीन फॉर्म ने विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया।

Uttar Pradesh Football Team Win : इस शानदार जीत पर उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद मेनन और महासचिव मोहम्मद शाहिद ने टीम के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को फोन पर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम आगामी मुकाबलों में भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखेगी।

Uttar Pradesh Football Team Win : अब उत्तर प्रदेश की टीम अपना अगला मुकाबला 5 मई को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलेगी, जिसमें टीम जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *