Petrol-Diesel Price Hike: कच्चे तेल की आग से बढ़ेगा बोझ, जल्द महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price Hike : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जल्द बढ़ सकती हैं। जानें क्या है कारण और कितना बढ़ेगा बोझ।

Petrol Diesel Price Hike : देश में महंगाई का एक और बड़ा झटका लगने की आशंका है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जल्द बढ़ोतरी हो सकती है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के चलते घरेलू ईंधन दरों पर दबाव बढ़ गया है।

Petrol Diesel Price Hike : दरअसल, हाल के दिनों में वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव और शांति वार्ता में ठहराव के कारण तेल बाजार में अस्थिरता देखी जा रही है। इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है, जो बढ़कर करीब 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं — यह पिछले चार साल का उच्चतम स्तर है।

Petrol Diesel Price Hike : तेल कंपनियों पर बढ़ता दबाव

सरकारी तेल कंपनियां पिछले चार वर्षों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर बनाए हुए थीं, लेकिन अब यह स्थिति ज्यादा समय तक संभव नहीं दिख रही। सूत्रों के मुताबिक पेट्रोल पर कंपनियों को लगभग ₹20 प्रति लीटर का नुकसान और डीजल पर करीब ₹100 प्रति लीटर तक का घाटा हो रहा है। कच्चे तेल की औसत कीमत, जो पिछले साल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी, अब 110 डॉलर के पार पहुंच चुकी है। ऐसे में कंपनियों का घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है।

Petrol Diesel Price Hike : आम जनता पर असर तय

हालांकि सरकार ने पहले 25-28 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की अटकलों को खारिज किया था, लेकिन अब संकेत साफ हैं कि कीमतों में वृद्धि से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी बीच, 1 मई से कमर्शियल LPG, इंडस्ट्रियल डीजल और जेट फ्यूल के दाम पहले ही बढ़ा दिए गए हैं। इसे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संभावित वृद्धि का संकेत माना जा रहा है।

वर्तमान कीमतें (दिल्ली)

पेट्रोल: ₹94.77 प्रति लीटर
डीजल: ₹87.67 प्रति लीटर

Petrol Diesel Price Hike : नजर ‘Strait of Hormuz’ पर

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा ‘Strait of Hormuz’ से गुजरता है। इस क्षेत्र में तनाव बढ़ने से सप्लाई प्रभावित हो सकती है, जिससे कीमतें और ऊपर जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *