CM Yogi Varanasi Visit : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे के दौरान श्री कालभैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद बीएलडब्ल्यू पहुंचकर प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

CM Yogi Varanasi Visit : मुख्यमंत्री योगी ने श्री कालभैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन, बीएलडब्ल्यू में पीएम कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
CM Yogi Varanasi Visit : वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे। वाराणसी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित वाराणसी दौरे को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कार्यक्रम स्थल की तैयारी और जनसुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

CM Yogi Varanasi Visit : बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के कोतवाल माने जाने वाले श्री कालभैरव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
CM Yogi Varanasi Visit : मंदिर परिसर में बच्चियों को दुलारते दिखे मुख्यमंत्री

श्री कालभैरव मंदिर से दर्शन कर बाहर निकलते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संवेदनशील रूप भी देखने को मिला। मंदिर परिसर के बाहर फूल-माला की दुकान पर बैठी एक छोटी बच्ची को देखकर मुख्यमंत्री ने उसे स्नेहपूर्वक पुचकारा। यह देख उसकी बड़ी बहन भी उत्सुकतावश मुख्यमंत्री के पास पहुंच गई।

CM Yogi Varanasi Visit : मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चियों से स्नेहपूर्वक बातचीत की और उनसे स्कूल जाने के बारे में पूछा। उन्होंने बच्चियों को मन लगाकर पढ़ाई करने का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद बच्चियों के परिजनों से भी बातचीत कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय व्यवहार वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
CM Yogi Varanasi Visit : बीएलडब्ल्यू पहुंचकर तैयारियों का किया निरीक्षण

मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू) परिसर का दौरा किया। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा प्रबंध, साफ-सफाई, मंच व्यवस्था और जनसुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
CM Yogi Varanasi Visit : कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान प्रदेश सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, मंडलायुक्त एस राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
CM Yogi Varanasi Visit : पीएम दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
मुख्यमंत्री के दौरे के बाद वाराणसी प्रशासन प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि प्रधानमंत्री का संभावित दौरा पूरी तरह व्यवस्थित और सफल रहे।