Summer Special Trains Varanasi : गर्मी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वाराणसी से कोलकाता और मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। जानें ट्रेन नंबर, समय, रूट और पूरी डिटेल।

Summer Special Trains Varanasi : गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। खास तौर पर वाराणसी से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह एक बड़ी सुविधा साबित होगी। रेलवे द्वारा चलाई जा रही ये विशेष ट्रेनें मई के पहले सप्ताह से शुरू होकर जुलाई तक संचालित होंगी।
Summer Special Trains Varanasi : बनारस-कोलकाता समर स्पेशल ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से वाराणसी और कोलकाता के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 05048: यह ट्रेन 21 और 28 अप्रैल को हर मंगलवार सुबह 10:45 बजे बनारस स्टेशन से रवाना होगी। रास्ते में यह औड़िहार, गाजीपुर, बलिया, सोनपुर, जसीडीह, आसनसोल और दुर्गापुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी और अगले दिन सुबह 6:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

Summer Special Trains Varanasi : वापसी (ट्रेन संख्या 05047): कोलकाता से 22 और 29 अप्रैल को हर बुधवार सुबह 8:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 4:15 बजे बनारस पहुंचेगी।
यह ट्रेन आसनसोल, चित्तरंजन, सोनपुर, बरौनी और छपरा के रास्ते चलेगी।
Summer Special Trains Varanasi : बनारस-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) समर स्पेशल

वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच भी समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 01073 (LTT-बनारस):
6 मई से 15 जुलाई तक हर बुधवार और बृहस्पतिवार को दोपहर 12:15 बजे मुंबई से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 11:30 बजे बनारस पहुंचेगी।
वापसी (ट्रेन संख्या 01074 बनारस-LTT): 8 मई से 17 जुलाई तक (12 जून को छोड़कर) हर शुक्रवार और शनिवार सुबह 5:30 बजे बनारस से रवाना होगी। यह ट्रेन झांसी, इटारसी, खंडवा और भुसावल होते हुए अगले दिन शाम 4:40 बजे मुंबई पहुंचेगी।
Summer Special Trains Varanasi : महत्वपूर्ण बदलाव
रेलवे प्रशासन के अनुसार 6 मई को 01073 के स्थान पर 01125 चलाई जाएगी। 12 जून को 01074 के स्थान पर 01126 संचालित होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय, रूट और आरक्षण की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें।