ABVP Protest Kashi Vidyapeeth : काशी विद्यापीठ में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, छात्र हितों को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप

ABVP Protest Kashi Vidyapeeth : काशी विद्यापीठ में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, छात्रों ने परीक्षा, रिजल्ट, हॉस्टल और लाइब्रेरी की समस्याओं को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। जानें पूरा मामला।

ABVP Protest Kashi Vidyapeeth : वाराणसी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्र समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा।

ABVP Protest Kashi Vidyapeeth : छात्र समस्याओं पर उग्र हुआ आंदोलन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वाराणसी विभाग संयोजक आकाश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन ने किसी भी समस्या पर ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं लगातार परेशान हैं, लेकिन उनकी आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है।

ABVP Protest Kashi Vidyapeeth : मानसिक तनाव बना बड़ा मुद्दा

एबीवीपी महानगर मंत्री शिवम तिवारी ने बताया कि पिछले एक वर्ष से कक्षाओं के नियमित संचालन, निष्पक्ष परीक्षा परिणाम, क्रीड़ा परिषद की स्थापना और नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत लाइब्रेरी में किताबों की उपलब्धता को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए। अंतिम वर्ष के छात्रों ने समय से परीक्षा और परिणाम न आने पर गहरी चिंता जताई। उनका कहना है कि इससे पीजी में प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ रहा है।

ABVP Protest Kashi Vidyapeeth : हॉस्टल व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हॉस्टलों की खराब स्थिति को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि हॉस्टलों में सुरक्षा और अनुशासन की स्थिति बेहद खराब है। छात्रों ने आरोप लगाया कि अवैध गतिविधियों, नशे के कारोबार और हथियारों के बढ़ते चलन से भय का माहौल बना हुआ है। इसके अलावा मेस व्यवस्था खराब होने के कारण कई छात्रों को खुद खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

ABVP Protest Kashi Vidyapeeth : परीक्षा और परिणाम में गड़बड़ी का आरोप

छात्रों ने परीक्षा प्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि कई बार परीक्षा देने के बावजूद उन्हें ‘अनुपस्थित’ दिखा दिया जाता है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।समय पर परिणाम घोषित न होने के कारण आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बाधा आ रही है।

ABVP Protest Kashi Vidyapeeth : आंदोलन तेज करने की चेतावनी

आकाश प्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि अधिकांश छात्र गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों से आते हैं, ऐसे में उनके भविष्य के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि, इस पूरे मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *