PM Mudra Yojana : पीएम मुद्रा योजना के 11 साल पूरे होने पर जानिए कैसे बिना गारंटी ऋण ने करोड़ों लोगों को आत्मनिर्भर बनाया और भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया।
PM Mudra Yojana : वाराणसी, 08 अप्रैल, उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने 11 वर्षों की अपनी सफल और परिवर्तनकारी यात्रा पूरी कर ली है। यह योजना नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई थी, जिसने देश के करोड़ों लोगों के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

PM Mudra Yojana : प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्री डॉ. दयालु ने बताया कि यह योजना केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए आशा की किरण साबित हुई है, जो संसाधनों और वित्तीय सहायता के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहे थे।
PM Mudra Yojana : बिना गारंटी ऋण से बढ़ी आत्मनिर्भरता
उन्होंने कहा कि बिना गारंटी के आसान ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था ने छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी संचालकों, महिलाओं, युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों को नई दिशा दी है। आज जो लोग पहले बैंक तक जाने में हिचकते थे, वे अब आत्मविश्वास के साथ अपने व्यवसाय स्थापित कर रहे हैं और दूसरों को भी रोजगार दे रहे हैं।
PM Mudra Yojana : ₹40 लाख करोड़ के ऋण से बदली आर्थिक तस्वीर
मंत्री ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में ₹40 लाख करोड़ से अधिक के 58 करोड़ ऋण वितरण ने देश की अर्थव्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत किया है। यह आंकड़े सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि उन करोड़ों परिवारों की बदली हुई तस्वीर हैं, जहां अब आय, सम्मान और स्थिरता दिखाई दे रही है। इस योजना ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में छोटे उद्यमों को मजबूती प्रदान की है।
PM Mudra Yojana : युवा बन रहे हैं जॉब क्रिएटर
डॉ. दयालु ने कहा कि करीब 12 करोड़ युवाओं का इस योजना से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि भारत का युवा अब “जॉब सीकर” नहीं, बल्कि “जॉब क्रिएटर” बन रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने न केवल आर्थिक सशक्तिकरण किया है, बल्कि समाज में आत्मविश्वास और स्वाभिमान को भी बढ़ाया है।
PM Mudra Yojana : नीति और नेतृत्व का प्रभाव
उन्होंने आगे कहा कि 11 वर्षों की यह यात्रा यह दर्शाती है कि जब नीति सही हो और नेतृत्व मजबूत हो, तो बदलाव जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देता है। अंत में, डॉ. दयालु ने इस परिवर्तनकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
PM Mudra Yojana : प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने भारत में वित्तीय समावेशन को नई दिशा दी है। छोटे व्यवसायों और युवाओं को सशक्त बनाकर यह योजना आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में एक मजबूत आधार साबित हो रही है।