Sankatmochan Sangeet Samaroh 2026 : वाराणसी के संकटमोचन संगीत समारोह 2026 में पद्मश्री शिवमणि ने बाल्टी, शंख और ड्रम से अनोखी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जानें पूरी खबर।

Sankatmochan Sangeet Samaroh 2026 : वाराणसी में आयोजित संकटमोचन संगीत समारोह के मंच पर मंगलवार की शाम भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध पर्कशनिस्ट शिवमणि की ऊर्जावान प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा हनुमत दरबार तालियों की गूंज से भर उठा।
Sankatmochan Sangeet Samaroh 2026 : बाल्टी, शंख और घंटियों से रचा अनोखा संगीत
मंच पर आते ही शिवमणि ने अपने अलग अंदाज से दर्शकों को चौंका दिया। पारंपरिक ड्रम सेट के साथ उन्होंने खाली और पानी से भरी बाल्टियों, शंख, शृंगी, घंट-घड़ियाल और घुंघरू जैसे साधारण वस्तुओं को वाद्य यंत्र में बदल दिया। जब उनकी स्टिक इन वस्तुओं पर लयबद्ध तरीके से चली, तो पूरा वातावरण रोमांचित हो उठा। हर बीट के साथ दर्शकों की तालियां और उत्साह बढ़ता गया।

Sankatmochan Sangeet Samaroh 2026 : मेडोलिन और पखावज की शानदार जुगलबंदी
इस प्रस्तुति में मशहूर मेडोलिन वादक पंडित यू. राजेश ने सुरों का अद्भुत संगम किया, जबकि शिवमणि के शिष्य प्रियेश पाठक ने भी प्रभावशाली संगत दी। कार्यक्रम के दौरान संकटमोचन मंदिर के महंत विश्वंभर नाथ मिश्र ने मंच पर आकर पखावज पर ताल मिलाई, जिससे प्रस्तुति और भी विशेष बन गई।

Sankatmochan Sangeet Samaroh 2026 : भक्ति रस में डूबा माहौल
वादन के बीच ‘रघुपति राघव राजा राम’, ‘अच्युतम केशवम’ और ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ जैसी भक्ति धुनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।कार्यक्रम का समापन शंखनाद के साथ हुआ, लेकिन उसकी गूंज लंबे समय तक श्रोताओं के दिलों में बनी रही।

Sankatmochan Sangeet Samaroh 2026 : सांस्कृतिक एकता का संदेश
इस भव्य समारोह में कुल 45 प्रस्तुतियां प्रस्तावित हैं, जिनमें 12 पद्म पुरस्कार विजेता, 21 नए कलाकार और 12 अनुभवी कलाकार शामिल हैं। करीब 150 कलाकारों की भागीदारी वाले इस आयोजन में 12 मुस्लिम कलाकारों की उपस्थिति ने सांस्कृतिक समरसता और एकता का संदेश दिया।
Sankatmochan Sangeet Samaroh 2026 : आगे भी दिखेगा सुरों का जादू
महोत्सव के आगामी चरण में पंडित यू. राजेश और शिवमणि की मेडोलिन-ड्रम जुगलबंदी, विश्वमोहन भट्ट और सलिल भट्ट का वीणा वादन, तबला युगलबंदी और कई दिग्गज कलाकारों की प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं।