Varanasi Drainage System : वाराणसी में मानसून से पहले ड्रेनेज सिस्टम सुधारने के लिए महापौर और नगर आयुक्त ने कंदवा, सुसुवाही और करौंदी क्षेत्रों का निरीक्षण किया। नाला सफाई और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

Varanasi Drainage System : वाराणसी, मानसून से पहले शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संयुक्त रूप से विभिन्न वार्डों का सघन निरीक्षण कर ड्रेनेज सिस्टम की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंदवा-19, सुसुवाही-39 और करौंदी-33 वार्डों में चल रहे नाला सफाई कार्यों का जायजा लिया। महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मानसून आने से पहले सभी छोटे-बड़े नालों की तली झाड़ सफाई हर हाल में पूरी की जाए, ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।

Varanasi Drainage System : निरीक्षण की शुरुआत चितईपुर क्षेत्र से हुई, जहां मुख्य मार्ग के बड़े नाले और गांव के भीतर से गुजर रही ड्रेनेज लाइन की स्थिति का आकलन किया गया। इसके बाद टीम कंचनपुर पोखरी पहुंची, जहां पूर्व में किए गए वृक्षारोपण की स्थिति की समीक्षा की गई।
Varanasi Drainage System : विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए महापौर ने मीरानगर एक्सटेंशन में नाला निर्माण, शिव नगर कॉलोनी में विकसित हो रहे मियावाकी पद्धति के जंगल और निर्माणाधीन पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों में तेजी और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
इसके बाद अधिकारियों का काफिला कंदवा मुख्य मार्ग पहुंचा, जहां सड़क किनारे बनी गहरी नाली की सफाई व्यवस्था देखी गई। वहीं, आनंदपुरम कॉलोनी (सुसुवाही वार्ड) में नाला सफाई की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Varanasi Drainage System : निरीक्षण के दौरान विश्वकर्मा नगर में बन रही आरसीसी सड़क और वृंदावन पोखरे (सुसुवाही) के सुंदरीकरण कार्य का भी अवलोकन किया गया। महापौर ने कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।
Varanasi Drainage System : इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद सुरेश पटेल, सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, जोनल अधिकारी इंद्र विजय, जोनल स्वच्छता अधिकारी गजेंद्र सिंह सहित सिविल व जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता और उद्यान अधीक्षक भी मौजूद रहे।