DM inspection Varanasi hospital : वाराणसी में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण- मंडलीय व जिला अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर कसा शिकंजा, दिए सख्त निर्देश

DM inspection Varanasi hospital : वाराणसी में जिलाधिकारी ने मंडलीय और जिला अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सुधारने के सख्त निर्देश दिए।

DM inspection Varanasi hospital : वाराणसी में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को प्रमुख सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय जिला चिकित्सालय, एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय तथा राजकीय महिला चिकित्सालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

DM inspection Varanasi hospital : निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पतालों में साफ-सफाई, संसाधनों की उपलब्धता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया। पं. दीन दयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन भवन के पास खराब पड़े शौचालय को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही बगल की इमारत पर रखे पानी के टैंक से हो रही लीकेज को दुरुस्त करने और परिसर में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्यों को गति देने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से एक प्लम्बर और एक टेक्निशियन की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियंता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए शीघ्र एस्टीमेट तैयार करने को कहा गया। परिसर में अव्यवस्थित तरीके से रखे स्ट्रेचरों को व्यवस्थित करने के निर्देश भी फार्मासिस्ट को दिए गए।

DM inspection Varanasi hospital : निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एक मरीज के तीमारदार से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने वार्ड बॉय, नर्सिंग स्टाफ, अटेंडेंट और पैरामेडिक्स की ड्यूटी सुनिश्चित करने के लिए एसीएमओ को निर्देशित किया, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

DM inspection Varanasi hospital : इसके बाद ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, ईसीजी कक्ष और स्टोर रूम का निरीक्षण किया गया। डायलिसिस यूनिट की साफ-सफाई और नियमित सेनेटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने को कहा।

DM inspection Varanasi hospital : इसके उपरांत एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय और राजकीय महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं को बारीकी से परखा। महिला अस्पताल में प्रीमेच्योर बेबी इनक्यूबेटर, ऑटोक्लेव और टाइम टोटालाइज़र जैसी मशीनों के संचालन की प्रक्रिया को समझा। उन्होंने नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए प्रस्तावित स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट (SNCU) के निर्माण स्थल का भी अवलोकन किया। साथ ही एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय में प्रस्तावित 500 बेड के नए अस्पताल और आवासीय भवन के लिए निर्धारित स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, सीएमओ, सीएमएस सहित अन्य अधिकारी और अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *