Uttar Pradesh One Trillion Dollar Economy : वाराणसी में विकास कार्यों की समीक्षा- प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने 1 ट्रिलियन डॉलर लक्ष्य हेतु दिए सख्त निर्देश

Uttar Pradesh One Trillion Dollar Economy : वाराणसी में प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में विकास कार्यों और उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की समीक्षा बैठक हुई। कृषि, पर्यटन, उद्योग और रोजगार पर विशेष जोर दिया गया।

Uttar Pradesh One Trillion Dollar Economy : वाराणसी में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में वाराणसी जनपद के योगदान की समीक्षा करना था।

Uttar Pradesh One Trillion Dollar Economy : बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले की वर्तमान आर्थिक स्थिति और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाराणसी की वर्तमान जीडीपी लगभग 56,900 करोड़ रुपये है, जिसे बढ़ाकर 1,59,200 करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जीडीपी को लगभग तीन गुना बढ़ाना होगा। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए टाइम फ्रेम के साथ ठोस और बिंदुवार कार्ययोजना बनानी होगी। उन्होंने कृषि, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

Uttar Pradesh One Trillion Dollar Economy : कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए बीज, सिंचाई, दलहन-तिलहन उत्पादन और एग्रीटेक स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। साथ ही पशुपालन को सशक्त बनाने के लिए कृत्रिम गर्भाधान योजना और दुग्ध कलेक्शन सेंटरों का विस्तार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी सामने आया कि वाराणसी में पर्यटन क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। पर्यटकों की संख्या में 42% और होटल उद्योग में 66% की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में शहर में 1411 होटल संचालित हैं और पर्यटन नीति के तहत 4017 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। 2025-26 तक 17 करोड़ पर्यटकों के आगमन का अनुमान है।

Uttar Pradesh One Trillion Dollar Economy : प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेवा क्षेत्र (तृतीयक सेक्टर) को वर्तमान 33 हजार करोड़ से बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपये तक ले जाना होगा। इसके लिए होम स्टे, मेडिकल टूरिज्म, गंगा क्रूज और इलेक्ट्रिक नावों जैसे प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि आमजन को लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना पर विशेष फोकस रखने को कहा गया। सफाई व्यवस्था को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों और मलिन बस्तियों में सफाई कार्यों में सुधार लाया जाए और बड़े गांवों में कम से कम दो सफाई कर्मियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।

Uttar Pradesh One Trillion Dollar Economy : बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के विस्तार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नए टर्मिनल भवन, रनवे विस्तार और अन्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि लगातार मॉनिटरिंग और समन्वय से ही उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *