Should You Wash New Clothes Before Wearing: क्या नए कपड़े पहनने से पहले धोना जरूरी है? जानें एक्सपर्ट्स की राय, केमिकल्स के खतरे और स्किन एलर्जी से बचने के आसान टिप्स।

Should You Wash New Clothes Before Wearing: नई खरीदी हुई कपड़े पहनने का उत्साह हर किसी में होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये कपड़े वाकई पहनने के लिए पूरी तरह सुरक्षित होते हैं? एक्सपर्ट्स के अनुसार, नए कपड़ों को पहनने से पहले धोना एक जरूरी और समझदारी भरा कदम है। दरअसल, कपड़े फैक्ट्री से लेकर दुकान तक कई प्रक्रियाओं और हाथों से गुजरते हैं। इस दौरान उन पर केमिकल्स, धूल, बैक्टीरिया और अन्य अशुद्धियां जमा हो सकती हैं, जो हमारी त्वचा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।
Should You Wash New Clothes Before Wearing: क्यों जरूरी है नए कपड़ों को धोना?
- केमिकल्स का खतरा

कपड़ों को बनाने के दौरान फॉर्मल्डिहाइड, डाई (रंग) और स्टार्च जैसे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। ये कपड़ों को नया और आकर्षक बनाए रखने के लिए होते हैं, लेकिन त्वचा पर एलर्जी, खुजली और जलन पैदा कर सकते हैं।
- बैक्टीरिया और गंदगी
दुकान में कई लोग कपड़ों को ट्राई करते हैं। ऐसे में उनमें बैक्टीरिया और फंगस के मौजूद होने की संभावना बढ़ जाती है।
- स्किन एलर्जी का जोखिम
खासतौर पर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को नए कपड़े बिना धोए पहनने से रैशेज, खुजली और जलन की समस्या हो सकती है।

- बेहतर फिट और आराम
पहली बार धोने के बाद कपड़े अपनी प्राकृतिक शेप में आ जाते हैं, जिससे वे ज्यादा आरामदायक हो जाते हैं। कॉटन के कपड़ों में हल्की सिकुड़न आना सामान्य है।
Should You Wash New Clothes Before Wearing: एक्सपर्ट की क्या है राय?
डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, शरीर के ऐसे हिस्सों पर ज्यादा असर देखने को मिलता है जहां कपड़ों की रगड़ अधिक होती है, जैसे बगल, गर्दन, कमर और ग्रोइन एरिया। कई मामलों में नए कपड़े पहनने के बाद स्किन रिएक्शन की शिकायतें सामने आती हैं।
Should You Wash New Clothes Before Wearing: किन कपड़ों को धोना जरूरी नहीं?

हर कपड़े को धोना जरूरी नहीं होता। कुछ मामलों में आप बिना धोए भी पहन सकते हैं:
Should You Wash New Clothes Before Wearing: जैकेट या कोट (जो सीधे त्वचा से संपर्क में नहीं आते)
“Dry Clean Only” लिखे कपड़े (इन्हें घर पर धोने से नुकसान हो सकता है)
गहरे रंग के कपड़े (जैसे डेनिम) पहली बार में रंग छोड़ सकते हैं
अंडरगारमेंट्स और टी-शर्ट जैसे कपड़े जरूर धोकर पहनें
बच्चों के कपड़े हमेशा पहले धोएं