Varanasi Development Projects Review Meeting : वाराणसी में निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर सख्त निर्देश

Varanasi Development Projects Review Meeting : वाराणसी में उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। सीसीटीवी निगरानी, समयबद्ध कार्य, गुणवत्ता और जल जीवन मिशन पर दिए गए अहम निर्देश।

Varanasi Development Projects Review Meeting : वाराणसी में उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति (सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम) द्वारा जनपद की विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक सर्किट हाउस सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति मनीषा अनुरागी ने की। बैठक में समिति के सदस्य गौरीशंकर वर्मा, मनीष रावत, महेंद्र नाथ यादव सहित अन्य अधिकारियों का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

Varanasi Development Projects Review Meeting : परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए सख्त निर्देश

समिति ने जनपद में चल रही सभी बड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं पर CCTV कैमरे लगाने और एक केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए, जिससे कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित हो सके। साथ ही यह भी कहा गया कि परियोजनाओं की अपडेटेड फोटोग्राफ ही समीक्षा में प्रस्तुत की जाएं। नोडल अधिकारी नियमित रूप से स्थल निरीक्षण करें। जिन परियोजनाओं में फंड की कमी है, उनके लिए तत्काल शासन को प्रस्ताव भेजा जाए।

Varanasi Development Projects Review Meeting : समयसीमा और गुणवत्ता पर विशेष जोर

समिति ने कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी बिल्कुल न हो। सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण की जाएं। कार्यों में गुणवत्ता और मानकों से कोई समझौता न किया जाए।

Varanasi Development Projects Review Meeting : वृक्षारोपण और पर्यावरण पर ध्यान

सड़क चौड़ीकरण के दौरान पेड़ों की कटाई के बाद समिति ने निर्देश दिया कि वैकल्पिक स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाए। फलदार वृक्षों को प्राथमिकता दी जाए। इस संबंध में डीएफओ स्वाति को विशेष निर्देश दिए गए।

Varanasi Development Projects Review Meeting : पुल, सड़क और सेतु परियोजनाओं की समीक्षा

समिति ने निर्माणाधीन पुलों और सड़कों की क्रमवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सेतु निर्माण के साथ एप्रोच रोड भी मानक के अनुसार बने। सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। क्षतिग्रस्त सड़कों की समय पर मरम्मत हो।

Varanasi Development Projects Review Meeting : जल जीवन मिशन पर भी नजर

जल जीवन मिशन के तहत बन रहे ओवरहेड टैंकों की प्रगति की भी समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध हो।

Varanasi Development Projects Review Meeting : पर्यटन विभाग से मांगी रिपोर्ट

पर्यटन विभाग द्वारा सही आंकड़े प्रस्तुत न करने पर समिति ने नाराजगी जताई और जिलाधिकारी के माध्यम से विस्तृत रिपोर्ट तलब की।

Varanasi Development Projects Review Meeting : प्रशासन का आश्वासन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने समिति को आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार, एडीएम प्रशासन विपिन कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *