Gavarja Mata Shobha Yatra Varanasi : वाराणसी में 21 मार्च को निकलेगी मां गवरजा की भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

Gavarja Mata Shobha Yatra Varanasi : वाराणसी में 21 मार्च 2026 को श्री गवरजा माता उत्सव समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जानें यात्रा का समय, मार्ग और आयोजन की पूरी जानकारी।

Gavarja Mata Shobha Yatra Varanasi : धार्मिक नगरी वाराणसी में आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। श्री गवरजा माता उत्सव समिति के तत्वावधान में 21 मार्च, शनिवार को मां गवरजा की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा दोपहर 3:00 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Gavarja Mata Shobha Yatra Varanasi : समिति के प्रचार मंत्री गौरव राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ श्री काशी गौशाला, गोलघर से किया जाएगा। इसके बाद यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों—बुलानाला, चौक, गोदौलिया और गिरजाघर होते हुए लक्ष्मीकुंड स्थित श्याम मंदिर पर जाकर संपन्न होगी। इस भव्य आयोजन में विशेष रूप से राजस्थानी समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा, जिससे पूरे मार्ग पर भक्तिमय और उत्सवी वातावरण बनेगा।

Gavarja Mata Shobha Yatra Varanasi : समिति के अध्यक्ष कमल अग्रवाल और मंत्री राम बूबना ने संयुक्त रूप से सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में भाग लें और मां गवरजा का आशीर्वाद प्राप्त करें। आयोजकों के अनुसार, शोभायात्रा को पूरी तरह अनुशासित और सांस्कृतिक गरिमा के साथ निकाला जाएगा। प्रशासन और स्वयंसेवकों की मदद से यातायात और सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *