Property Tax Penalty Varanasi : वाराणसी नगर निगम ने 31 मार्च तक गृहकर, जलकर और सीवरकर जमा न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। समय सीमा के बाद ब्याज और भारी विलंब शुल्क देना होगा।
Property Tax Penalty Varanasi : वाराणसी,अगर आपने अभी तक गृहकर, जलकर और सीवरकर जमा नहीं किया है, तो सावधान हो जाइए। 31 मार्च की समयसीमा के बाद टैक्स जमा करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि तय तिथि के बाद भुगतान करने पर मूल राशि के साथ भारी ब्याज और विलंब शुल्क देना होगा। गुरुवार को नगर निगम सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्त होने में अब महज 12 दिन शेष हैं। ऐसे में सभी बकायेदारों को 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से टैक्स जमा करने की अपील की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि समयसीमा के बाद बकाया राशि अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के बिल में जोड़ दी जाएगी, जिस पर ब्याज और अन्य शुल्क भी लगाया जाएगा। साथ ही, नियमों के तहत कड़ी विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

Property Tax Penalty Varanasi : वसूली का लक्ष्य और अब तक की स्थिति
नगर निगम ने इस वर्ष संपत्ति कर वसूली के लिए 225 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है। इसके सापेक्ष 18 मार्च तक 1.80 लाख भवन स्वामियों से 192.23 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि नगर निगम अपने लक्ष्य के करीब पहुंच चुका है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में करदाता बकाया हैं।
Property Tax Penalty Varanasi : सरचार्ज छूट का लाभ
नगर आयुक्त ने बताया कि निगम द्वारा सरचार्ज में दी गई छूट का हजारों लोगों ने लाभ उठाया है। 63,414 भवन स्वामियों को 72.07 करोड़ रुपये की छूट दी गई। 27,352 लोगों ने 36.19 करोड़ रुपये जमा किए। इससे उन्हें 15.88 करोड़ रुपये की सीधी राहत मिली। यह छूट अभी भी सीमित समय के लिए उपलब्ध है, इसलिए जल्द भुगतान करना फायदेमंद रहेगा।
Property Tax Penalty Varanasi : ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा

करदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था भी की है।
आधिकारिक वेबसाइट: www.nnvns.org.in
सभी जोनों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टैक्स कलेक्शन सेंटर
एम-पॉस मशीन के जरिए घर-घर जाकर वसूली
अब घर बैठे भी आसानी से टैक्स जमा किया जा सकता है।
Property Tax Penalty Varanasi : दुकानदारों और लाइसेंस धारकों के लिए भी चेतावनी
नगर निगम ने दुकानों के किराए और लाइसेंस शुल्क को लेकर भी सख्ती दिखाई है। 31 मार्च तक भुगतान न करने पर 50% विलंब शुल्क लगेगा। 1924 दुकानों और 23 अन्य मदों से राजस्व वसूली तेज। इस वर्ष 101.94 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 88.78 करोड़ वसूले गए। दुकानदारों को QR कोड के माध्यम से भुगतान की सुविधा भी दी गई है। नगर निगम का साफ संदेश है—टैक्स चोरी ही नहीं, टैक्स में देरी भी अब महंगी पड़ेगी। समय रहते भुगतान करने से न केवल अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सकता है, बल्कि कानूनी कार्रवाई से भी राहत मिलेगी।