Yogi Adityanath Vindhyavasini Temple Visit : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, नवरात्रि तैयारियों का लिया जायजा

Yogi Adityanath Vindhyavasini Temple Visit : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीरजापुर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्रि से पहले तैयारियों का निरीक्षण भी किया।

Yogi Adityanath Vindhyavasini Temple Visit : लखनऊ/मीरजापुर, 17 मार्च। Yogi Adityanath ने मंगलवार को Maa Vindhyavasini Temple पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए। गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में उन्होंने पूरे विधि-विधान से आरती उतारी और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां को लाल चुनरी अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की और मंदिर की परिक्रमा भी की।

Yogi Adityanath Vindhyavasini Temple Visit : नवरात्रि से पहले तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा चैत्र नवरात्रि से ठीक पहले हुआ, जिसे देखते हुए उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवरात्रि और रामनवमी के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Yogi Adityanath Vindhyavasini Temple Visit : विंध्यवासिनी कॉरिडोर का निरीक्षण

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने विंध्यवासिनी कॉरिडोर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां लगे स्टालों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से संवाद भी किया और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

Yogi Adityanath Vindhyavasini Temple Visit : बच्चों से संवाद, दी सीख

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों का हालचाल पूछा, उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें मोबाइल फोन का कम उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही बच्चों को चॉकलेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

Yogi Adityanath Vindhyavasini Temple Visit : जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्र, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *