US Israel Iran War Live : मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के बीच UAE ने एयरस्पेस खोला, बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा हमला हुआ और दुबई में धमाकों से दहशत फैल गई। जानें ताजा अपडेट।
US Israel Iran War Live : मिडिल ईस्ट में युद्ध तेज, दुनिया में बढ़ी चिंता
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष अब और खतरनाक मोड़ ले चुका है। इस युद्ध का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है—चाहे वह तेल सप्लाई हो, सुरक्षा हो या वैश्विक राजनीति।

US Israel Iran War Live : UAE ने दोबारा खोला एयरस्पेस
संयुक्त अरब अमीरात ने मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे के कारण बंद किया गया अपना एयरस्पेस फिर से खोल दिया है। यह फैसला क्षेत्र में थोड़ी स्थिरता के संकेत देता है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।

US Israel Iran War Live : बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर सबसे भीषण हमला
बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन और रॉकेट से बड़ा हमला हुआ है। इसे युद्ध शुरू होने के बाद का सबसे भीषण हमला बताया जा रहा है। कई रॉकेट दूतावास परिसर के पास गिरे। सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया। अमेरिकी सेना हाई अलर्ट पर।
US–Israel–Iran War Live: दुबई में धमाकों से दहशत
दुबई में मंगलवार तड़के तीन जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। लोगों के मोबाइल पर “मिसाइल खतरे” का अलर्ट। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह। पूरे शहर में डर का माहौल।
US–Israel–Iran War Live: इजरायल की ओर बढ़ीं ईरानी मिसाइलें
ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला तेज कर दिया है। वेस्ट बैंक के आसमान में मिसाइलें साफ दिखीं। रात में आग की लकीरों जैसा दृश्य। लोगों में दहशत।
US–Israel–Iran War Live: लेबनान में इजरायली एयर स्ट्राइक
इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए। तायबे और काना जैसे इलाकों को निशाना। रिहायशी घरों पर भी हमला। लोग घरों में छिपने को मजबूर। लेबनान सीमा पर बढ़ी सैन्य गतिविधि। इजरायली सेना लेबनान सीमा के गांवों तक पहुंच गई है। नागरिकों को पहले ही खाली करने की चेतावनी दी जा चुकी है।
US–Israel–Iran War Live: तेल संकट का असर- श्रीलंका का बड़ा फैसला
श्रीलंका ने ईंधन बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया-अब हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम। स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर सीमित। निजी कंपनियों को भी सलाह।
US–Israel–Iran War Live: भारत के लिए राहत- LPG सप्लाई जारी

मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत के लिए राहत की खबर-कतर से LPG लेकर जहाज भारत पहुंचा। फिलहाल सप्लाई बनी हुई है। लेकिन लंबी अवधि में खतरा बरकरार।
US–Israel–Iran War Live: ईरान का सख्त बयान
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा, “हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन झुकेंगे नहीं” “अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देंगे”
US–Israel–Iran War Live: वैश्विक तनाव बढ़ा
डोनाल्ड ट्रंप ब्रिटेन के रुख से नाराज बताए जा रहे हैं, क्योंकि कीर स्टारमर ने युद्ध में शामिल होने से इनकार किया है। मिडिल ईस्ट का यह संघर्ष अब क्षेत्रीय नहीं बल्कि वैश्विक संकट बन चुका है। तेल, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर इसका गहरा असर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।