Crude Oil Supply India : तेल संकट के बीच राहत- कच्चा तेल पर्याप्त, कई राज्यों में कमर्शियल LPG सप्लाई शुरू – सरकार का बड़ा बयान

Crude Oil Supply India : तेल संकट के बीच सरकार ने राहत भरी खबर दी है। देश में कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू हो चुकी है। जानिए पूरी स्थिति और सरकार की तैयारी।

Crude Oil Supply India : मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और वैश्विक तेल संकट के बीच भारत सरकार ने देशवासियों को राहत देने वाला बड़ा बयान जारी किया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुझाता शर्मा ने स्पष्ट किया है कि देश में कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भारत में सभी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है। देशभर में कहीं भी तेल की कमी की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

Crude Oil Supply India : LPG सप्लाई पर क्या है स्थिति?

हालांकि सरकार ने यह भी स्वीकार किया कि एलपीजी की स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित सप्लाई दी जा रही है। कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू कर दी गई है। सरकार की प्राथमिकता अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को गैस उपलब्ध कराना है।ऑनलाइन बुकिंग में तेजी आई है। डिलीवरी ऑथेंटिकेशन 53% से बढ़कर 72% हो गया है। इसके साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकारें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

Crude Oil Supply India : LPG से PNG में शिफ्ट का विकल्प

सुझाता शर्मा ने बताया कि जो उपभोक्ता चाहें, वे LPG से PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) में शिफ्ट हो सकते हैं। कस्टमर केयर के जरिए आवेदन संभव, ऑनलाइन विकल्प भी उपलब्ध, नई PNG कनेक्शन पर कंपनियां ऑफर भी दे रही हैं। यह कदम भविष्य में गैस की मांग को संतुलित करने में मददगार हो सकता है।

Crude Oil Supply India : भारत आ रहे LPG और कच्चे तेल के जहाज

सरकार ने यह भी जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति बनी हुई है और भारत के लिए कई महत्वपूर्ण शिप रास्ते में हैं-‘जग लाडकी’ जहाज संयुक्त अरब अमीरात से रवाना। लगभग 81,000 टन कच्चा तेल लेकर भारत आ रहा। मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचने वाला है। शिवालिक LPG शिप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ रहा है। तय समय पर पहुंचने की उम्मीद। सरकार ने यह भी आश्वस्त किया कि फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Crude Oil Supply India : सरकार की रणनीति

तेल और गैस संकट से निपटने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं-1100 से ज्यादा रिटेल आउटलेट पर सरप्राइज निरीक्षण, कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती, ऑनलाइन बुकिंग को बढ़ावा, जरूरी सेक्टर (हॉस्पिटल, एजुकेशन) को प्राथमिकता दी जा जा रही है। वैश्विक संकट के बावजूद भारत की ऊर्जा आपूर्ति फिलहाल नियंत्रण में है। सरकार का दावा है कि कच्चे तेल और ईंधन की कमी नहीं है, जबकि एलपीजी सप्लाई को धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट पहुंचने से स्थिति और बेहतर होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *