IPL 2026 Schedule Announcement: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का एलान आज 11 मार्च को शाम 7 बजे किया जा सकता है। जानिए आप टीवी और मोबाइल पर IPL 2026 Schedule Announcement को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं, साथ ही टूर्नामेंट की संभावित शुरुआत और पहला मैच किसके बीच होगा।

IPL 2026 Schedule Announcement: कब, कहां और कैसे देखें लाइव? जानें A टू Z डिटेल
IPL 2026 Schedule Announcement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजरें दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल 2026 पर टिक गई हैं। लंबे समय से फैंस को टूर्नामेंट के शेड्यूल का इंतजार था और अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज यानी 11 मार्च, बुधवार को IPL 2026 के शेड्यूल का एलान किया जा सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने पहले ही संकेत दिए थे कि आईपीएल का शेड्यूल 12 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा। अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आज शाम को इसका आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।

IPL 2026 Schedule Announcement: कितने बजे होगा IPL 2026 शेड्यूल का एलान?
रिपोर्ट्स के अनुसार IPL 2026 का शेड्यूल शाम 7 बजे जारी किया जाएगा। हालांकि शुरुआत में पूरे टूर्नामेंट का नहीं बल्कि पहले फेज यानी लगभग 20 दिनों का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके बाद आगे के मैचों की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
IPL 2026 Schedule Announcement: कहां देखें IPL 2026 Schedule Announcement लाइव?
फैंस टीवी और मोबाइल दोनों पर आईपीएल शेड्यूल का एलान लाइव देख सकेंगे। टीवी पर लाइव प्रसारण:
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
मोबाइल और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग:
जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट
IPL 2026 Schedule Announcement: कब से शुरू हो सकता है IPL 2026?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होने की संभावना है। पहले टूर्नामेंट की शुरुआती तारीख 26 मार्च तय की गई थी, लेकिन बाद में इसमें दो दिन का बदलाव किया गया। वहीं फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को खेले जाने की उम्मीद है।
IPL 2026 Schedule Announcement: पहले 8 मार्च को होना था शेड्यूल का एलान

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पहले दावा किया गया था कि 08 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान ही आईपीएल शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और शेड्यूल का एलान टाल दिया गया।
IPL 2026 Schedule Announcement: IPL 2026 का पहला मैच किन टीमों के बीच हो सकता है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पिछले सीजन की रनरअप पंजाब किंग्स के बीच खेला जा सकता है। आईपीएल के नियम के अनुसार पहला मुकाबला हमेशा डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होम ग्राउंड पर खेला जाता है। ऐसे में इस बार ओपनिंग मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने की संभावना है।
IPL 2026 Schedule Announcement: फैंस में बढ़ा उत्साह
आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है और हर साल करोड़ों क्रिकेट प्रेमी इसका इंतजार करते हैं। शेड्यूल के एलान के बाद फैंस को यह पता चल जाएगा कि उनकी पसंदीदा टीम कब और किसके खिलाफ मैदान में उतरेगी।