IND vs NZ T20 World Cup Final: T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। पूरे देश में जहां क्रिकेट फैंस टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ कर रहे हैं, वहीं राजस्थान का विश्व प्रसिद्ध फलोदी सट्टा बाजार भी इस मुकाबले को लेकर बेहद सक्रिय हो गया है।
IND vs NZ T20 World Cup Final: जानकारों के अनुसार फाइनल मैच पर अरबों रुपये का दांव लगाया जा चुका है। सट्टा बाजार के शुरुआती रुझानों के मुताबिक इस मुकाबले में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड के मुकाबले थोड़ा भारी माना जा रहा है, लेकिन मुकाबला बेहद कड़ा और रोमांचक होने की उम्मीद है।

IND vs NZ T20 World Cup Final: भारत और न्यूजीलैंड पर क्या है सट्टा भाव
फलोदी के सट्टा बाजार में इस बार 100 रुपये के अनुपात में दांव लगाया जा रहा है।
भारत की जीत का भाव: 120 से 125 रुपये
न्यूजीलैंड की जीत का भाव: 130 से 135 रुपये
इसका मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति भारत पर 100 रुपये लगाता है और भारत जीतता है, तो उसे करीब 120 से 125 रुपये मिलेंगे। वहीं न्यूजीलैंड पर 100 रुपये लगाने पर जीत की स्थिति में 130 से 135 रुपये मिल सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों टीमों की संभावनाओं में करीब 10 प्रतिशत का ही अंतर है।

IND vs NZ T20 World Cup Final: कितने लोगों ने किस पर लगाया दांव
सट्टा बाजार के सूत्रों के अनुसार, 55% सटोरियों ने भारत पर दांव लगाया है। 45% लोगों ने न्यूजीलैंड की जीत की संभावना जताई है। यानी भारतीय टीम को हल्का सा फायदा मिलता दिखाई दे रहा है।
IND vs NZ T20 World Cup Final: किन चीजों पर लग रहा है सट्टा
फाइनल मुकाबले में सिर्फ जीत-हार ही नहीं, बल्कि कई और चीजों पर भी सट्टा लगाया जा रहा है। इनमें शामिल हैं टॉस कौन जीतेगा, पावरप्ले में कितना स्कोर बनेगा, मैच का कुल स्कोर,किस खिलाड़ी का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। सटोरियों के मुताबिक अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो टीम का स्कोर 175 से 180 रन तक जा सकता है। वहीं पावरप्ले में 50 से 55 रन बनने का अनुमान लगाया जा रहा है।
IND vs NZ T20 World Cup Final: इन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा दांव
इस खिताबी मुकाबले में कुछ खिलाड़ियों पर सट्टा बाजार की खास नजर है।
सबसे ज्यादा दांव इन खिलाड़ियों पर लगा है:
सूर्यकुमार यादव – मैच जिताऊ पारी की उम्मीद
संजू सैमसन – विकेटकीपर बल्लेबाज
ईशान किशन – आक्रामक शुरुआत की उम्मीद
अक्षर पटेल – ऑलराउंड प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह – घातक गेंदबाजी
सट्टा बाजार का मानना है कि इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन मैच का रुख तय कर सकता है।

IND vs NZ T20 World Cup Final: मुकाबला होगा बेहद रोमांचक
फलोदी सट्टा बाजार के जानकारों का कहना है कि भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें मजबूत हैं और फाइनल मुकाबला काफी नजदीकी रहने की उम्मीद है।हालांकि शुरुआती रुझानों में टीम इंडिया को हल्की बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि भारत में सट्टा लगाना गैरकानूनी है, इसलिए यह सारा कारोबार चोरी-छिपे किया जाता है और मैच के दिन भाव तेजी से बदलते रहते हैं।