Varanasi Lucknow Shuttle Superfast Express Shivpur Stop : वाराणसी-लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का शिवपुर स्टेशन पर ठहराव शुरू

Varanasi Lucknow Shuttle Superfast Express Shivpur Stop : वाराणसी-लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20401/20402 का शिवपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया है। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने शिवपुर स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे वरुणापार क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली।

Varanasi Lucknow Shuttle Superfast Express Shivpur Stop : शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वाराणसी-लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस

Varanasi Lucknow Shuttle Superfast Express Shivpur Stop : वाराणसी। वरुणापार क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब वाराणसी से लखनऊ चलने वाली शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20401 और लखनऊ से वाराणसी आने वाली ट्रेन संख्या 20402 का ठहराव शिवपुर रेलवे स्टेशन पर भी होगा। इस नई व्यवस्था की शुरुआत शुक्रवार से कर दी गई है। शुक्रवार सुबह 6:07 बजे प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शिवपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में ट्रेन संख्या 20401 को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Varanasi Lucknow Shuttle Superfast Express Shivpur Stop : वरुणापार क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से थी मांग

दरअसल, वरुणापार क्षेत्र के हजारों यात्रियों को लखनऊ जाने के लिए पहले वाराणसी जंक्शन या अन्य बड़े स्टेशनों तक जाना पड़ता था। ऐसे में शिवपुर स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने कई बार इस मुद्दे को उठाया। अंततः अब रेलवे मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

Varanasi Lucknow Shuttle Superfast Express Shivpur Stop : मंत्री रविन्द्र जायसवाल के प्रयास से मिला ठहराव

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने बताया कि शिवपुर स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा की थी। उनके अथक प्रयासों के बाद रेलवे मंत्रालय ने इस ट्रेन के शिवपुर स्टेशन पर ठहराव का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से शिवपुर, भोजूबीर, पहड़िया, वरुणापार और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Varanasi Lucknow Shuttle Superfast Express Shivpur Stop : क्षेत्र में खुशी का माहौल

ट्रेन के ठहराव की घोषणा के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी और क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। लोगों का कहना है कि इससे छात्रों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को लखनऊ आने-जाने में काफी सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *