Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़- नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे, नए मुख्यमंत्री को लेकर तेज हुई चर्चा

Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद राज्य में नए सीएम को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रियंका चतुर्वेदी, उपेंद्र कुशवाहा और कांग्रेस नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद राज्य में नई सरकार और नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। उनके इस कदम के बाद विपक्षी दलों से लेकर एनडीए के सहयोगियों तक की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, बिहार में जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो सकता है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

Nitish Kumar Rajya Sabha : “वोट किसी को मिले, सीएम बीजेपी का ही होगा” – प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता ने नीतीश कुमार को उनके नेतृत्व में वोट दिया था, लेकिन बीजेपी की रणनीति ऐसी होती है कि चुनाव परिणाम चाहे जो भी हो, मुख्यमंत्री बीजेपी का ही बनता है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा अक्सर ऐसी राजनीतिक रणनीतियां अपनाती है जिससे उसका ही हित सुरक्षित रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि कभी पार्टियों को तोड़कर तो कभी राजनीतिक दबाव बनाकर सत्ता अपने हाथ में रखी जाती है।

Nitish Kumar Rajya Sabha : “नीतीश कुमार को कोई हाईजैक नहीं कर सकता” – उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को कोई हाईजैक नहीं कर सकता।उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पहले नीतीश कुमार पर कई तरह के आरोप लगाते थे। उन्हें बीमार और अचेत बताकर मुख्यमंत्री पद छोड़ने की बात करते थे। अब वही लोग यह कह रहे हैं कि बीजेपी ने उन्हें हाईजैक कर लिया है। कुशवाहा के अनुसार राज्यसभा जाने का फैसला पूरी तरह नीतीश कुमार का अपना निर्णय है।

Nitish Kumar Rajya Sabha : बीजेपी नेताओं ने किया फैसले का स्वागत

बीजेपी सांसद भीम सिंह ने नीतीश कुमार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अब वह राष्ट्रीय राजनीति में नई भूमिका निभाने जा रहे हैं। भीम सिंह ने कहा कि पार्टी उनके अनुभव का लाभ आगे भी उठाएगी।

Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार में नई सरकार को लेकर मंथन तेज

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित नामों पर चर्चा शुरू हो चुकी है और जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि एनडीए गठबंधन के भीतर ही अगले मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा।

Nitish Kumar Rajya Sabha : कांग्रेस ने लगाया “षड्यंत्र” का आरोप

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार को साजिश के तहत सत्ता से हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान “25 से 30, फिर से नीतीश” का नारा दिया गया था, लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं। उनके मुताबिक भाजपा और जदयू के कुछ नेताओं ने मिलकर यह राजनीतिक षड्यंत्र रचा है।

Nitish Kumar Rajya Sabha : रोहिणी आचार्य का तंज

राजद नेता रोहिणी आचार्य ने भी सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए लिखा कि उन्हें पहले से ही इस राजनीतिक अंजाम का अंदाजा था। उन्होंने कहा कि अधिक राजनीतिक पलटी मारने का यही परिणाम होता है।

Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में आगे क्या?

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से बिहार की राजनीति में नई समीकरण बनने की संभावना है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? क्या बीजेपी पहली बार अपने दम पर मुख्यमंत्री बनाएगी? या फिर एनडीए किसी नए चेहरे पर सहमति बनाएगा? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में सामने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *